August 09, 2022

Join With Us


आईटीबीपी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर : कुल 294 ग्रामीण हुए लाभान्वित




अम्बागढ़ चौकी । केजन साहू । विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पाटनवाड़वी के आश्रित ग्राम खुनेरा में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस शिवर का आयोजन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अ समवाय 38वी वाहिनी द्वारा किया गया ।

जिसके माध्यम से छतीसगढ़ के पिछड़े इलाकों में गरीबो के कल्याणार्थ करने के उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविरआयोजित की गई जहा पर श्रीपाल सेनानी 38वी वाहिनी एवं डॉ परमजीत कौर द्वारा ग्रामीणों की निशुल्क उपचार कर दवाई दी गई साथ ही डेंगू मलेरिया जैसे गम्भीर बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरदानी का भी वितरण किया गया ।

इस दौरान श्रीपाल सेनानी 38वी वाहिनी आईटीबीपी द्वारा ग्रामीणों से मुलाकत कर उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वी वर्षगाँठ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया गया वही इस शिविर के माध्यम से कुल 40 परिवारो के लगभग 294 ग्रामीणों को लाभ पहुँचाया गया ।इस कार्यक्रम में सरपंच जंत्री बाई पोरेटि, ग्राम पटेल दया राम,पंच अहिल्या बाई सहित ग्रामीण उपस्थित रहे शिविर का आयोजन जोगेंद्र सिंह सहायक सेनानी सीओबी 38वी वाहिनी की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE