April 16, 2022

Join With Us


दिल्ली में फिर से कोरोना का प्रकोप? : इतने संक्रमित बच्चे अस्पतालों में कराए गए भर्ती




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | इस बार इस महामारी का असर बच्चों में अधिक देखने को मिल रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 14 कोरोना पॉजिटिव बच्चे दिल्ली के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। उनमें से ज्यादार में कोमोरबिडिटी है। इस बार बच्चों के अधिक संक्रमित होने के चलते माता-पिता की चिंताएं बढ़ गई हैं।

दिल्ली में कोविड संक्रमण दर बढ़कर 3.95 पर पहुंची

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोविड के मामलों और संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 366 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण दर बढ़ कर 3.95 प्रतिशत पर पहुंच गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड के कुल 685 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 9,735 बेड्स हैं और उनमें से 51 (0.52 प्रतिशत) अभी भरे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गुरुवार को संक्रमण के 325 नए मामले सामने आए थे, जबकि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। वहीं, संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत रही थी। बुधवार को, कोविड के 299 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत रही थी।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अभी चिंता की कोई बात नहीं है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE