April 12, 2022

Join With Us


कोरोना वैक्सीन के प्रति किया जागरूक : जवाहर नवोदय विद्यालय मे 400 स्कूली बच्चे हुए उन्होंने उपस्थित




जगदलपुर । न्यूज डेस्क । भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के नेतृत्व में जगदलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में भी अपनी बातें रखी गई।
नवोदय विद्यालय जाने से पूर्व आदर्श पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मे ज्योतिबा फुले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं 2 छात्रों को जिसमें कुमारी सुधा एमएससी बॉटनी एवं कुमारी चांदनी को सम्मानित भी किया गया।


पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने कहा महात्मा ज्योतिबा फुले भारत के महान व्यक्तियों में से एक हैं।ये एक समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक, विचारक, क्रांतिकारी थे। स्त्री शिक्षा और दलितों को शिक्षा का अधिकार दिलाने कि अपने उद्देश्य में दोनों पति-पत्नी ने मिलकर कार्य किया। इन्होंने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। इन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए अनेक कार्य किए। इन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा प्रदान करने की मुखालफत की। कार्यक्रम के तहत बच्चों को वैक्सीन की उपयोगिता एवं वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया गया।


जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा जिन बच्चों ने कोरोना वैक्सीन ले लिया है उनको दूसरों बच्चों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया।प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो दीपिका सूरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार श्रीस मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामाश्रय सिंह,नरसिंग राव, राजपाल कसेर, मनोज पटेल,बी जयराम,आनन्द झा, सूर्यभूषण सिंह,अभिषेक तिवारी,कृष्ण नारायण,
जीतेन्द्र गुप्ता, विकास पात्रों,अनिमेष चौहान,सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं यामिनी कश्यप, गति कृष्णा, मनीषा, पारस, राजेश, रोहित शिक्षक के रूप में उपस्थित थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE