मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | राम नवमी का पावन पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। दरअसल यह पावन पर्व हिंदू धर्म के लिए बेहद अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि रामनवमी के दिन अयोध्या में राजा दशरथ के घर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस बार यह पर्व 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन पूरे देश में श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
मालूम हो कि विभिन्न धार्मिक स्थलों में अनुष्ठानों के साथ-साथ घरों में विधिवत तरीके से भगवान श्री राम की पूजा की जाती है। राम नवमी के दिन कुछ उपाय करने से जातक सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त कर सकते है। कहते हैं रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का स्मरण करने और कुछ उपाय करने से श्रीराम प्रसन्न हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि रामनवमी के दिन कौन से शुभ उपाय करने हैं।
जानिए राम नवमी का शुभ मुहूर्त
- राम नवमी तिथि- 10 अप्रैल 2022, रविवार
- नवमी तिथि आरंभ -10 अप्रैल सुबह 01.32 बजे से शुरू
- नवमी तिथि समापन -11 अप्रैल सुबह 03.15 बजे
- भगवान श्री राम की पूजा का शुभ मुहूर्त -10 अप्रैल सुबह 11.10 बजे से 01.32 बजे तक
राम नवमी के दिन करें ये शुभ उपाय
- अपने घर के वास्तु दोष, नेत्र दोष, तंत्र-मंत्र बाधा को दूर करने के लिए रामनवमी के शुभ दिन एक कटोरी में गंगाजल या जल लेकर श्री राम के रक्षा मंत्र ‘ऊं श्रीं ह्वीं क्लीं रामचंद्राय श्रीं नम:’ का करीब 108 बार जाप करें।
- इसके बाद भगवान श्री राम को याद करते हुए उस जल को घर के अंदर से लेकर बाहर तक छिड़क दें।
- धन लाभ के और हर काम में सफलता पाने के लिए राम नवमी के दिन रामाष्टक का पाठ करना चाहिए।
- हर काम में सफलता पाने के लिए भगवान श्री राम को चंदन के तिल लगाएं और राम स्तुति का पाठ करें।
- रामनवमी के दिन विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा करें। साथ ही भोग के साथ तुलसी की दल का प्रयोग करना चाहिए। इससे श्रीराम शीघ्र प्रसन्न होंगे।
- इसके अलावा रामनवमी के दिन रामचरितमानस, सुदंरकांड का पाठ करना लाभकारी होगा। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
- यदि जातक को अपना भाग्योदय चाहिए तो रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की स्तुति करना लाभकारी होगा। साथ ही राम रक्षा स्तोत्र का भी पाठ करें।