मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी इस बीमारी के लक्षण और सावधानियां जानें क्या है ब्रेन फॉग?
नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | कोरोना वायरस के दौर में जिन नई-नई बीमारियों के नाम सुनने में आए उनमें से एक है ब्रेन फॉग| ये कोई मेडिकल टर्म नहीं है| बल्कि एक आम भाषा का शब्द है, जिसके जरिए दिमाग से जुड़ी कई समस्याओं के ग्रुप के बारे में बताया जाता है, जैसे याददाश्त कमजोर होना, ध्यान न लगना, सूचना को समझने में दिक्कत होना, थकावट रहना और इधर-उधर के विचार आना आदि| साधारण भाषा में कहें तो अगर आप छोटी-छोटी बातों को बार-बार भूल रहे हैं या फिर आपके लिए अपनी ही कही बात को याद रखने में मुश्किल आ रही है, तो इसे ब्रेन फॉग कहते हैं| आमतौर पर इसे थकान, चिड़चिड़ापन और सुस्ती की भावना के रूप में जाना जाता है|
दिल्ली के उजाला सिग्नस अस्पताल के निदेशक डॉ शुचिन बजाज ने V CAN न्यूज को बताया है कि ब्रेन फॉग के कारण व्यक्ति के व्यवहार में तेजी से बदलाव आता है| ऐसे लोगों में हमेशा थकान रहना, किसी काम में दिल न लगना, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, अपनी पसंद के काम भी रुचि का आभाव, लगातार सिर दर्द, नींद न आ पाना और छोटी-छोटी बातें भूल जाना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. डॉक्टर खून की जांच में इसका पता लग सकते हैं| जैसे शुगर या थायरॉइड का अनबैलेंस, किडनी आदि का फंक्शन सही न होना, या किसी संक्रमण का होना या शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी ब्रेन फॉग के रूप में दिखाई देती है|
ब्रेन फोग से बचने के लिए सावधानियां
– अपनी डाइट में अमीनो एसिड, विटामिन ए, बी, सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड नियमित रूप से शामिल करें – दोपहर में कैफिन युक्त पेय न लें– शराब और स्मोकिंग से परहेज करें– रोज 15 मिनट धूप लें– नियमित एक्सरसाइज जरूर करें– लक्षणों के आधार पर डॉक्टर से एक्स रे, सीटी स्कैन, एमआरआई, एलर्जी टेस्ट आदि की सलाह भी ले सकते हैं.– कई मामलों में दवाओं के साथ थेरेपी भी इस समस्या से निपटने में मददगार हो सकती है|