March 22, 2022

Join With Us


लालू यादव की सेहत फिर बिगड़ी : रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी




बिहार | न्यूज़ डेस्क | राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें गुर्दे की बीमारी है। उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.6 हो गया है।  लालू यादव अभी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर रांची स्थित रिम्स में भर्ती हैं। उन्हें जल्द एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा सकता है। उनकी सेहत पर विचार करने व दिल्ली शिफ्ट करने पर विचार के लिए रिम्स के मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।  क्रिएटिनिन स्तर बढ़ने से यह पता चलता है कि रोगी के शरीर में रक्त की शुद्धता कम हो रही है। शरीर से निकलने वाले रसायन रक्त में मिल रहे हैं। इसके बढ़ने यह भी पता चलता है कि रोगी के गुर्दे या किडनी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
लालू यादव को झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी मामले में वह अभी सजायाफ्ता हैं। 
उन्होंने सजा के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए जमानत देने का आग्रह किया है। लालू प्रसाद ने चारा घोटाले में आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है। 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE