March 14, 2022

Join With Us


इन साल के बच्चों को सोला मार्च से लगेगा टीका : बुजुर्गों के लिए बदले टीकाकरण के नियम




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 12 से 14 साल के बच्चों को 16 मार्च से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके कहा कि, सभी अभिभावक बच्चों का वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। 


इसके साथ ही प्रिकॉशन डोज को लेकर भी कुछ नियम बदले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज ले सकता है। इसके लिए बनाई गईं अनिवार्यताओं को खत्म कर दिया गया है। दरअसल, पहले फ्रंट लाइन वर्कर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के लिए ही प्रिकॉशन डोज की अनुमति दी गई थी। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE