March 12, 2022

Join With Us


पीरियड्स के दौरान महिलाओं को करना चाहिए : इन चीजों से परहेज




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए काफी मुश्किलों भरा रहता है। इस दौरान महिलाओं को पेट और पैरों में दर्द, सुस्ती, उदासी, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से वो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से खुद को कमजोर महसूस करती हैं। यही वजह है कि महिलाओं को इस समय अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने महिलाएं पीरियड्स के दौरान कई ऐसे फूड्स का सेवन कर लेती हैं जो उनकी परेशानी कम करने की जगह और बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन से फूड्स महिलाओं को पीरियड्स के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए।

नमक-
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को नमक का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। नमक का अधिक सेवन शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या बढ़ाता है, जो आगे चलकर ब्लोटिंग का कारण बनता है। इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरत से ज्यादा सोडियम वाले प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचना चाहिए। 

चीनी-
पीरियड्स के दौरान जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करने से बचें। ऐसा करने से महिला का मूड खराब होने के अलावा वो उदास और चिंतित महसूस कर सकती हैं।

कॉफी-
पीरियड्स के दौरान कैफीन का अधिक सेवन शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या को बढ़ा सकता है। जिससे व्यक्ति को ब्लोटिंग और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से महिला को पाचन संबंधी दिक्कतें जैसे दस्त भी हो सकते हैं।

शराब-
मासिक धर्म के दौरान महिला को शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन अधिक करने से ये शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बनती है, जो ब्लोटिंग और सिरदर्द की समस्या पैदा करता है। 

मसालेदार खाना-
पीरियड्स के दौरान स्पाइसी फूड खाने से दस्त, पेट दर्द और मतली की समस्या परेसान कर सकती है। अगर आपको मसालेदार खाना खाने की आदत नहीं है, तो बेहतर है आप पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से बचें। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE