February 20, 2022

Join With Us


कोरोना से मुक्ति के आसार : हजार से भी कम केस मिले, रिकवरी दोगुना से ज्यादा




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | देश में बीते दिन कोरोना के 19,968 नए केस मिले और 673 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 48,847 लोग रिकवर हुए, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,20,86,383 हो गई। देश में इस समय कोरोना के 2,24,187 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.52% है। कोविड इंफेक्शन से अब तक 5,11,903 लोगों की मौत हो चुकी है।

डेली पॉजिटिविटी रेट 1.68% है। वीकली पॉजिटिविट रेट 2.27% है और रिकवरी रेट 98.28% है। शनिवार को देश भर में 11,87,766 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 75.93 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 175.37 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 1,635 नए केस दर्ज हुए
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,635 नए मामले दर्ज किए गए और 29 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण की संख्या 78,55,359 हो गई। साथ ही कोरोना मृतकों की कुल संख्या 1,43,576 हो गई है। इस बीच, पिछले 24 घंटे में राज्य भर में 4,394 रोगी कोरोना मुक्त हुए, जिससे बीमारी से उबरने वालों की कुल संख्या 76,91,064 हो गई। राज्य की रिकवरी दर 97.89 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है।

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 1,013 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,33,490 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों में मध्य प्रदेश में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हुई है, जिससे राज्य में इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 10,713 पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 74 और भोपाल में 261 नए मामले दर्ज किए गए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE