रायपुर | विक्की चौहान | रक्तदान महादान - रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा जाता है | साइंस ने विश्व में बहुत तरक्की कर ली है | परन्तु कृतिम खून नहीं बना पाया | समय पर रक्त उपलब्ध हो तो किसी की जान बचाई जा सकती है | इसी कड़ी में समाज में परोपकार की भावना के साथ आज 14 फरवरी को एस.एम.सी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | स्वर्गीय चैनसिंग सूर्यवंशी की स्मृति में आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया | एस.एम.सी हॉस्पिटल के संचालक और ह्रदय रोग विशेषयज्ञ डॉक्टर सतीश सूर्यवंशी ने भी रक्तदान किया | बलोदाबाजार के आरोग्य ब्लड बैंक सेंटर की टीम ने सभी प्रकार की सावधानियां बरतीं | आधुनिक मशीनों के साथ एस.एम.सी हॉस्पिटल पहुंची टीम में स्वयं बलोदाबाजार के आरोग्य ब्लड बैंक सेंटर के संचालक डॉक्टर मुदित मिश्रा भी उपस्थित रहें |
https://youtu.be/PXDZH-vCwcU
डॉक्टर सूर्यवंशी ने V CAN न्यूज़ को बताया की वह हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे | आज के शिक्षित युग में भी रक्तदान करने के लिए लोगों में भय देखा गया है | रक्दान के प्रति जागरूकता की कमीं भी इसका कारण हो गया सकता है | डॉक्टर सूर्यवंशी ने कहा की रक्तदान के प्रति जनता जागरूक करने की भी जरुरत है |
बलोदाबाजार के आरोग्य ब्लड बैंक सेंटर के संचालक डॉक्टर मुदित मिश्रा ने V CAN न्यूज़ को रक्तदान के पहले और बाद में होने वाली सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया | जनता को जानना चाहिए की रक्तदान क्यों आवश्यक है | 18 बर्ष से ज्यादा और 65 वर्ष की आयु से कम कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है | कोई भी व्यक्ति हर 3 माह में एक बार रक्तदान कर सकता है |
रक्तदान से जुड़े और भी सवालों के जवाब जानने के लिए विडिओ अवश्य देखें | V CAN न्यूज़ भी आम जनता से ज्यादा से रक्तदान करने की अपील करता है | आपका दान किसी की जान बचा सकता है |