February 02, 2022

Join With Us


पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से घबराते हैं आप? : जान लें ये फायदे




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | यौन संबंध बनाना या सेक्शुअल इंटरकोर्स एक नैचुरल क्रिया है| हालांकि इसमें भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है| सेफ सेक्स ऐसे में पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती हैं| जहां कुछ लोग इस समय यौन संबंध बनाने से बचते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस समय सेक्शुअल रिलेशन बनाते हैं| हालांकि लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं| आइए आपको बताते हैं कि पीरियड्स के दैरान सेक्स करना आपके लिए सेफ है या नहीं|

पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाना असल में आरामदायक साबित हो सकता है| यह महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स में राहत देता है| हेल्थलाइन की खबर के अनुसार संबंध बनाने या सेक्स करने के बाद हॉर्मोन, एंडोर्फिन और स्ट्रेस बस्टिंग केमिकल्स बनते हैं| यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिला सकते हैं. कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं कि इस दौरान सेक्स करने से पीरियड के दौरान संक्रमण हो सकता है या फिर सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं. यही वजह है कि लोग पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से बचते हैं|

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट की गंभीर ऐंठन का हल्का अनुभव होता है| पीरियड्स के दौरान प्रोस्टाग्लैंडिंस रिलीज होना पेट में ऐंठन या पीरियड के दर्द का कारण है| अनहेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसारइज की कमी, स्मोकिंग और शराब का सेवन भी पीरियड के दर्द में योगदान दे सकता है| चरमोत्कर्ष से प्रोस्टाग्लैंडिंस की संख्या कम होती है, जो ऐंठन और दर्द को कम करने में मददगार है|

वहीं कंडोम महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सुरक्षा प्रदान करता है| पीरियड्स के दौरान सेक्स करते समय कंडोम के इस्तेमाल से इन्फेक्शन से बचा जा सकता है, जिसके खतरे आमतौर पर पीरियड्स के दौरान ज्यादा होते हैं|

-बहुत सारी महिलाएं पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में सहज महसूस नहीं करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि पीरियड्स के समय सेक्स करने से सेक्स ड्राइव काफी हाई होता है.

शरीर के किसी भी भाग में हो रहे दर्द और सिरर्दद से भी छुटकारा मिलता है. पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से शरीर का र्द दूर होता है. साथ ही यह दिमाग को भी आराम देता है. पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी के चांस काफी कम होते हैं लेकिन अगर आपका फैमिली आगे बढ़ाने का प्लान नहीं है तो रिस्क लेने से बचें.




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE