February 02, 2022

Join With Us


तीसरी लहर से मिल रही राहत लगातार घट रहे कोरोना के मामले : रिकवरी रेट में भी इजाफा




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1.61 लाख नए मामले सामने आए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.26 प्रतिशत के करीब है। इससे भी अधिक राहत देने वाली खबर रिकवरी रेट है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल 2.81 लाख से अधिक मरीजों ने इस महामारी को मात दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं। इस माहामारी से रिकवर होने वालों की संख्या 2,81,109 है। अब तक देश में कुल 3,95,11,307 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में टीकाकरण और टेस्टिंग पर फोकस दिया जा रहा है। अब तक वैक्सीन की कुल 167.29 खुराक दी जा चुकी है। टेस्टिंग की बात करें तो कल 17,42,79 सैंपल की जांच हुई है। इसके साथ ही टेस्टिंग का आंकड़ा 73.2 करोड़ को पार कर गया है।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,683 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 5.09 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 27 और मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन में कहा गया कि शहर में अब तक संक्रमण के 18,32,951 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड से 25,892 मरीजों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के 2,779 मामले सामने आए थे, 38 मरीजों की मौत हुई थी और संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

मध्यप्रदेश में कोरोना के 6243 नए मामले सामने आए के साथ ही छह नए मरीजों की मृत्यु हो गयी है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश भर में कोरोना के 71 हजार 7 सौ 77 सेंपलों की जांच की गयी, जिसमें 6243 नए संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही बुरहानपुर में दो, बड़वानी, इंदौर, जबलपुर और विदिशा में एक -एक मरीज की मृत्यु हो गयी। इस प्रकार प्रदेश भर में छह नयी मौतें दर्ज होने के बाद अब तक 10,624 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,213 नए मामले सामने आए। ताजा बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण की दर 18 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी कोविड के 1,05,930 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 5,879 मामले सामने आए थे।

राज्य में अब तक संक्रमण के 22,82,583 मामले सामने आ चुके हैं, 21,62,033 लोग कोविड से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में चित्तूर, गुंटूर, एसपीएस नेल्लोर, प्रकाशम और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी से अब तक 14,620 मरीजों की जान जा चुकी है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE