न्यूज़ डेस्क | आजकल हर मां चाहती है की उसका नवजात शिशु शुरूआत के 6 महीने मां का दूध पीए. हम सभी जानते हैं कि मां का दूध हर बच्चे के लिए बहुत जरुरी है. मां का दूध पीने से बच्चे को कई सारी बीमारियों से बचाया जा सकता साथ ही ये दूध बच्चे के स्वास्थ और उसके शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है.
अगर आप हाल ही में मां बनी हैं और स्तनपान करा रही हैं तो ऐसे में आपको कई सारी चीजों का ध्यान रखना है ताकि आप का स्वास्थ अच्छा रहे और अपने बच्चे को दूध पिला सकें.
आजकल मां बनना जितना मुश्किल हो गया है उतना ही मुश्किल है बच्चे को स्तनापान कराना, क्योंकि कई सारी महिलाओं को दूध नहीं होता है और जिनको होता है बेहद कम होता है.
आझ हम आपको उन आहारों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपना दूध बढ़ा सकती हैं ताकि आपके बच्चे को अच्छी मात्रा में दूध मिले. साथ ही इन आहारों की मदद से आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा. तो चलिए जानते हैं आखिर कौन से फूड्स हैं जिनकी मदद से आप अपना ब्रेस्ट मिल्क बढ़ा सकती हैं.
- मेथी दाना
अगर आप अपने बच्चे को मां का दूध पिला रही हैं तो ऐसे में आपके मेथी के दाने का सेवन जरुर करें. इसे आप अंकुरित करके दूध के साथ ले सकती है. इससे अगर आपको कब्ज की समस्या हो रही है वो भी दूर हो जाएगी. - पालक का सेवन
पालक वैसे तो हर मौसम में इतनी आसानी से नहीं मिलता है लेकिन अगर आपको पालक मिल रहा है तो ऐसे में इसका सेवन आप जरुर करें. इसे कान से न केवल आपके शरीर में आयरन की कमी पूरी होगा बल्कि बेबी होने के बाद जो खून की कमी आई होगी उससे भी आपको ये निजात दिलाएगा. इस बनाने के लिए आप इसे अच्छे से उबाले लें उसके बाद इसकी सब्जी बना लें. - सौंफ भी है अच्छा
सौंफ तो हर किचन में आसानी से मिल जाता है, ऐसे में आप सौंफ का सेवन करें. सौंफ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है साथ ही इसमें ओटेशियम, फॉलेट, विटामिन सी, विटामिन बी-6 और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाएं जाते हैं जो आपके ब्रेस्ट मिल्क के लिए फादेमंद है. आप इसे रात में सोने से पहले लें, या फिर कभी भी खा सकती हैं. - लौकी की सब्जी
अगर आप लौकी खाती है तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और ये आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, ए,सोडियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नेशियम होते हैं. ऐसे में इसका सेवन जरुर करें. - मेवा
मेवा में विटामिन,मिनरल होता है जो आपके स्तनपान में लेना बहुत जरुरी होता है, इसलिए इसका सवन करें. साथ ही ओमेगी-3 भी इसमें खाया जाता है इसलिए इसका हल्का सेवन करें लेकिन जरुर करें. - लहसुन
लहसुन का सेवन आप अपनी सब्जी औऱ दाल बनाने में करते होंगे, उसे बंद नहीं करें. अगर आप स्तनपान करा रही हैं तो ऐसे में लहसुन का सेवन करती रहें. आप चाहें तो इसे खाने के साथ ले सकती हैं या फिर सुबह पानी के खा सकती हैं, ये आपके ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने का काम करती है.