January 25, 2022

Join With Us


इतने साल से कम उम्र के बच्चे और टीके की एक डोज लिए लोग : परेड में नहीं हो सकेंगे शामिल




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | दिल्ली समेत पूरे देश में इस समय कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है, ऐसे में गणतंत्र दिवस में होने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने परेड देखने वाले दर्शकों के लिए कुछ नियम बनाए हैं।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों के लिए एक गाइडलाइन बनाई है। इस गाइडलाइन के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में वही लोग शामिल हो सकेंगे जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगी हो, इसके साथ ही परेड देखने 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे।

पुलिस ने इस गाइडलाइन में ये भी कहा है कि परेड देखने आने वाले दर्शकों को सभी कोरोना नियमों जैसे- मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखना आदि नियमों का पालन करना होगा। दर्शकों के लिए जरूरी होगा कि उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। पुलिस ने लोगों से निवेदन किया है कि वह अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अपने साथ लाएं।

टीकाकरण शुरुआती चरण में सिर्फ 18 से अधिक आयु वालों के लिए शुरू किया गया था लेकिन अब यह 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए भी है। यही नहीं जो लोग 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के हैं एहतियाती डोज भी लग रही है।

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दौरान बैठने के इंतजाम को लेकर ट्वीट किया है कि दर्शकों के लिए 7.00 बजे से बैठने की सुविधा की शुरुआत होगी तो लोग उसके हिसाब से ही परेड स्थल पर पहुंचें। चूंकि पार्किंग की सीमित व्यवस्था है इसलिए लोगों से टैक्सी या कारपूलिंग की सुविधा का इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया गया है। लोगों ने वैध पहचान पत्र लाने को भी कहा गया है और सुरक्षा जांच में सहयोग की भी विनती की गई है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE