January 24, 2022

Join With Us


आंखों में भी देखे जा सकते हैं गठिया के लक्षण : ऐसे संकेतों को बिल्कुल न करें अनदेखा




न्यूज़ डेस्क | आर्थराइटिस यानी की गठिया की समस्या, आज के समय में काफी सामान्य सी होती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए जीवनशैली की गड़बड़ी को मुख्य कारण मानते हैं। गठिया की समस्या में जोड़ों में सूजन और दर्द बनी रहती है, जिसके कारण रोगियों के लिए दैनिक जीवन के सामान्य कामकाज करना भी कठिन हो जाता है।

गठिया से पीड़ित मरीजों को जोड़ों में दर्द और कसाव महसूस होती रहती है, जिसके कारण कुछ लोगों को लिए थोड़ी दूर तक चलना भी काफी मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर पैरों और हाथों के जोड़ों में गठिया की समस्या अधिक देखने को मिलती है, जिसके आधार पर इस समस्या का अंदाजा लगाया जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि आंखों के माध्यम से भी गठिया की समस्या का पता लगाया जा सकता है?

वैसे तो निश्चित ही यह काफी आश्चर्यजनक है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि गठिया के लक्षण आपकी आंखों में भी नजर आ सकते हैं, इसके बारे में भी लोगों को जानना आवश्यक है ताकि स्थिति का समय रहते आसानी से निदान किया जा सके। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आंखों में गठिया के कौन से लक्षण दिखाई देते हैं और इसका पता कैसे लगाया जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जोड़ों में सूजन को गठिया में सबसे आम समस्या माना जाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस आमतौर पर उम्र के साथ होता है और अक्सर उंगलियों, घुटनों और कूल्हों को प्रभावित करता है। चोट के कारण भी कुछ लोगों को बाद में गठिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गठिया की फैमिली हिस्ट्री, जोड़ों पर बार-बार तनाव पड़ने और कुछ ऑटोइम्यून रोग या वायरल संक्रमण के कारण भी आप इस समस्या के शिकार हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो माना जाता रहा है कि गठिया की समस्या का मुख्य लक्षण जोड़ों में सूजन होना होता है, हालांकि आंखें भी इस समस्या का संकेत देती हैं। आर्थराइटिस रोगियों में अक्सर ड्राई आइज की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या का अगर समय पर इलाज न किया जाए तो इससे कॉर्निया को नुकसान तक पहुंच सकता है।
आर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, शरीर में सूजन संबंधी कोई भी स्थिति जैसे रुमेटीइड आर्थराइटिस आदि कोलेजन को प्रभावित कर सकती है, जिससे आंखों के कॉर्निया और स्केलरा (सफेद भाग) को नुकसान हो सकता है, इन्हीं लक्षणों के आधार पर समस्या का निदान किया जाता है।

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार रूमेटाइड आर्थराइटिस वाले लोगों में ड्राई आइज सिंड्रोम की समस्या सबसे आम है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं इससे नौ गुना अधिक प्रभावित होती हैं। वैसे तो रूमेटाइड आर्थराइटिस का कोई इलाज नहीं है, पर समय पर निदान और प्रबंधन करके इससे संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। ड्राई आइज के अलावा आंखों में दर्द, लालिमा, धुंधली दृष्टि प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता की समस्या भी गठिया के रोगियों में अधिक देखने को मिलती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गठिया से बचाव के लिए सभी लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की आवश्यकता है। शारीरिक व्यायाम के साथ अच्छा खान-पान आपको इस समस्या से बचा सकता है। इसके अलावा सभी लोगों को इन बातों पर भी ध्यान रखना चाहिए।

वजन को नियंत्रित रखें । अतिरिक्त वजन के कारण शरीर के जोड़ों और घुटनों पर दबाव पड़ता है।
ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करें।
नियमित रूप से व्यायाम करें और चोट से बचें।
धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE