January 24, 2022

Join With Us


ओमिक्रॉन से इन लोगों को है मौत का खतरा : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की चेतावनी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का सिलसिला दुनिया भर में जारी है। भारत में यह कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में पहुंच चुका है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के टॉप ऑफिसर ने कहा है कि भले ही डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन कम गंभीर हो लेकिन यह अभी भी खतरनाक वायरस है।

कोविड-19 पर WHO की टेक्निकल लीड मारिया वैन केरखोव ने कहा, "जो लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं, उनमें बीमारी का पूरा स्पेक्ट्रम है। वो गंभीर रूप से बीमारी हो सकते हैं और मौत भी हो सकती है। उम्रदराज लोगों और जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग अभी भी ओमिक्रॉन के चलते अस्पताल में भर्ती हैं और संक्रमण के कारण मर भी रहे हैं।

क्या सभी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो जाएंगे?
सटीक डेटा के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह डेल्टा से कम गंभीर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह हल्का है। यह पूछे जाने पर कि क्या सभी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो जाएंगे, उन्होंने कहा, "ओमिक्रॉन सर्कुलेशन के मामले में डेल्टा से आगे निकल रहा है। यह लोगों को बहुत आसानी से संक्रमित करता है। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी लोग को ओमिक्रॉन से संक्रमित हो जाएंगे।"

संक्रामक रोग महामारी विज्ञानी ने कहा कि दुनिया भर में मामलों में बढ़ोतरी हेल्थ केयर सिस्टम पर बोझ डाल रही है, जो पहले से ही बोझ में दबे हैं। यह देखते हुए कि हम महामारी के तीसरे साल में प्रवेश कर रहे हैं। संक्रमितों को उचित देखभाल की जरूरत है। अगर यह नहीं मिला तो और लोग गंभीर बीमारी और मौत के साथ समाप्त हो जाएंगे। यही वह चीज है जिसे हम रोकना चाहते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE