January 18, 2022

Join With Us


शारीरिक और मानसिक समस्याएं होंगी दूर : खुश रहने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन तरीका




न्यूज़ डेस्क | जिंदगी में वहीं इंसान खुश रह सकता है जो यह कला जानता हो। वही व्यक्ति जिंदगी के हर पल का आनंद ले सकता है क्योंकि वह जानता है कि दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं है। हर इंसान में हर चीज में कुछ न कुछ कमी जरूर है। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो दुनिया का कोई भी दुख आपको ज्यादा देर तक दुखी नहीं रख सकता। दुनिया की कोई भी ताकत आपको खुश रहने से नहीं रोक सकती। सही मायनों में यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ में हमेशा वही करें, जो आपका दिल कहें। सुनें सभी की बात लेकिन मानें अपनी अंतरआत्मा की बात। खुशी आपकोे जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करती है।

जिंदगी में जब भी मन उदास हो आप अपने अतीत की खूबसूरत पलों को याद कीजिए। जैसे कोई बचपन की शरारत, दोस्तों-यारों के साथ की गई मस्ती, किसी के साथ बिताया हुआ कोई खूबसूरत पल, या किसी मूवी के मनोरंजक सीन को याद कीजिए। आपके उदास चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाएगी।

अगर आप जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो दुसरो से उम्मीद रखना छोड़ दें क्योंकि हर बार आपकी उम्मीदों पर हर कोई खरा नहीं उतर सकता और उम्मीदें जब टूटती है तो क्रोंध, घृणा, ईष्र्या, दुःख और अविश्वास का माहौल उत्पन्न होता है। जो आपके जीवन में दुख और निराशा भर देता है। इसलिए लोगों से उम्मीदें करना छोड़ दें और खुद पर विश्वास करें।

माना कि आपके दोस्‍त बहुत अहम हैं, लेकिन उनसे मिलकर आप जहां जाते हैं वह जगह है घर। इसलिए जरूरी है कि आप अपने परिवार को भी पूरा समय दें। अक्‍सर देखा जाता है कि जब हम बड़े हो जाते हैं, तो काम और दोस्‍तों में इतने व्‍यस्‍त हो जाते हैं कि घर पर बस रात का खाना और नींद ही लेते हैं। लेकिन अपने मन की हर बात अपने परिवार से भी साझा करें। हो सकता है कि आप मां के साथ ज्‍यादा सहज हों या फिर पापा के साथ या भाई या बहन के साथ आप जिसके साथ भी सहज महसूस करते हैं अपने राज जरूर साझा करें। ऐसा करने से जब कभी आप परेशानी में होंगे तो परिवार का और विश्‍वसनीय व्यक्ति आपको उस परेशानी से निकाल सकता है।

हर इंसान में अपनी अलग-अलग खूबियां और कमजोरियां होती है हमें अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें कुबूल करना होगा। जी हां दुनिया में ऐसी बहुत से काम है जो हम नहीं कर सकते, दुनिया में कुछ लोग हैं जो हमसे बेहतर और अच्छा काम कर सकते हैं ये बात हमें कुबूल करनी होगी। मैं ये नहीं कहती कि आप अपनी गलतियों को सिर्फ कबूल करो, आप अपनी कमियों को पहचान कर उन में सुधार करने की कोशिश करो, कमियां हर एक व्यक्ति में होती है लेकिन जो उन्हें समय में सुधार कर अपने आप को संभाल लेता है वो आगे बढ़ जाता है।

खुश रहने के लिए हमें चाहिए कि हम हमेशा सकारात्मक ही सोचें। नकारात्मकता से मन व शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यह हो गया तो क्या होगा? वो हो गया तो क्या होगा? आदि-आदि अनेक प्रकार के नकारात्मक विचारों को झिड़क दें। इससे कुछ भी हा‍सिल नहीं होने वाला है सिवाय तनाव के।

आपने भी सुना होगा की खुशियां बांटने से बढ़ती है। तो अगर आप भी हमेशा खुश रहना चाहते हैं तो आज से ही खुशियां बांटना शुरू कीजिए। लोगों की मदद कीजिए उनके जीवन में खुशियों के रंग भरिए। इससे आपको अंदर से खुशी तो मिलेगी ही उसके साथ आपको लोगों की दुआएं और ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलेगा। याद रखें आप दुनिया को जो भी देते हैं वह दुगुनी होकर आपको रिटर्न मिलती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE