January 16, 2022

Join With Us


आईसीयू में रहेंगी लता मंगेशकर : अस्पताल के डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | लता मंगेशकर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 8 जनवरी को लता मंगेशकर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। साथ ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया कि लता मंगेशकर के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई है। बीते एक हफ्ते से वह अस्पताल में हैं। फैन्स उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। फिलहाल वह आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अभी उनसे किसी को मिलने की इजाजत नहीं है।

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अभी उन्हें कुछ और दिन आईसीयू में रखा जाएगा। उनकी हाल पहले जैसी ही है और डॉक्टर इलाज में जुटे हुए हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा, ‘लता मंगेशकर को अभी देखभाल की जरूरत है, इसलिए उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत पहले जैसी ही है। अभी उनसे किसी को मिलने की इजाजत नहीं है।‘

10 से 12 दिन आईसीयू में रहेंगी

13 जनवरी को डॉ प्रतीत समदानी ने बताया था कि उनकी सेहत में थोड़ा सुधार देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका को अभी 10 से 12 दिन और आईसीयू में रखा जाएगा।
स्वर कोकिला के नाम से मशहूर

1929 में पैदा हुईं लता मंगेशकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। वह भारतीय सिनेमा की महान गायिकाओं में से हैं। उन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE