January 07, 2022

Join With Us


किडनी है बहुत ही महत्वपूर्ण अंग : जानें किडनी स्टोन निकालने के घरेलु नुस्ख़े




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | मानव शरीर में किडनी बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। किडनी का काम शरीर में पानी का स्तर और अन्य तरल पदार्थों, केमिकल और मिनरल का स्तर सही बनाए रखना और नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकना है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसी से हमारे शरीर को ताकत मिलती है। खाने से जरूरी पोषक तत्वों को शरीर के खून तक पहुंचाने का काम किडनी करती है। कई बार गलत खानपान किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं और किडनी से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। कई बार तो इस स्टोन को निकालने के लिए ऑपरेशन तक भी करने पड़ जाते हैं। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों से किडनी स्टोन में राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन नुस्खोंं के बारे में विस्तार से…

अधिक से अधिक पानी का सेवन
आपको ये बात तो जरूर पता होगी कि मानव शरीर में 70 फीसदी पानी है। आप समझ सकते हैं कि पानी की कमी शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। आप जितना पानी पीएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन पदार्थ उतने ही ज्यादा बाहर जाएंगे। अगर आपको किडनी स्टोन है तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं यह स्टोन को बाहर करने में मदद कर सकता है।

जैतुन का तेल और नींबू का रस
अगर आपके किडनी में स्टोन है और आप चाहते हैं कि बिना किसी ऑपरेशन के यह बाहर निकल जाए तो आप जैतुन के तेल और नींबू के रस से एक प्रभावी नुस्खा बना सकचे हैं। आपको सुनने में ये बात थोड़ी सी अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन यह एक बहुत ही कारगर नुस्खा है। नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर रोजाना पीने से स्टोन की समस्या खत्म हो सकती है। नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल उसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

सेब का सिरका
सेब के सिरके में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। सेब का सिरका शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में भी मदद करता है। हालांकि इसे लेते समय इसकी मात्रा का जरूर ध्यान रखें। आप इसे दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोज ले सकते हैं।

अनार का सेवन
एन्टीऑक्सिडेंड गुणों से भरपूर अनार इम्युन सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। साथ ही अनार का जूस शरीर को पानी की कमी से बचाने में मदद करता है और प्राकृतिक तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है।

आंवला
आंवला भी पथरी को निकालने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सुबह एक-एक चम्मच आंवले का पाउडर खाएं। आंवले के अलावा पथरी के इलाज में जामुन को भी कारगर बताया गया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE