मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। पौष मास में इस दिन उत्तरायण होता है। मकर संक्रांति के दिन मकर राशि में सूर्य का गोचर होता है। मकर संक्रांति का पर्व इस साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन ही ऋतु परिवर्तन होने लगता है। ज्योतिष में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।
सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मकर संक्रांति तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है। इन राशियों पर ग्रहों के राजा सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं मकर 14 जनवरी तक का समय किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है |
मेष राशि- इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
कर्क राशि- इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | कार्यक्षेत्र में लाभ होगा | सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। 14 जनवरी तक का समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सिंह राशि- इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि- धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है।