January 07, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 7 जनवरी 2022: जानिए नौकरी के नए अवसर के साथ बन रहे तरक्की के योग




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | साल 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। मंगल ग्रह का भी राशि परिवर्तन शामिल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। मंगल इस दौरान धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही कई राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानिए मंगल गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ |

मेष- मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित होगा। मंगल गोचर काल में आपको धन लाभ हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में मंगल देव की कृपा मेष राशि वालों पर अधिक रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

मिथुन- नौकरी पेशा करने वाले जातको को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को शत प्रतिशत मुनाफा होगा। धनु राशि में मंगल के गोचर से मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। नवविवाहितों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन- मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मीन राशि के जातक जिस काम में मेहनत लगाएंगे, उसमें सफलता जरूर हासिल होगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE