January 06, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 6 जनवरी : जानिए शुक्र अस्त का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह अस्त होता है। ग्रह के अस्त होने का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। धन, वैभ और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह 6 जनवरी को अस्त होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के निकट आ जाता है, तो उसे ज्योतिष शास्त्र में ग्रह का अस्त कहा जाता है। जानिए शुक्र अस्त का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव |

मेष- मेष राशि के जातकों पर कार्यस्थल पर काम के दवाब का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं दिखेंगे। कारोबारियों को भी काम में लाभ की स्थिति नहीं बनेगी। इस दौरान पैसों के लेन-देन से बचें। किसी भी तरह का निवेश न करें।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसी स्थितियां बनेंगी जो आपको नापसंद हैं। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। शुक्र और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव माना जाता है। ऐसे में कर्क राशि वालों को कई क्षेत्रों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन तनाव ग्रस्त रह सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। मनमुताबिक बदलाव न होने से मन परेशान रहेगा। कारोबारियों को लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होगी, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य व शुक्र के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को शुक्र अस्त के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है।

धनु- कार्यक्षेत्र पर अधिक दवाब रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। कड़ी मेहनत का फल आपको कार्यस्थल पर नहीं मिलेगा। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। कारोबारियों को लाभ की स्थिति नहीं बनेगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE