January 05, 2022

Join With Us


गांगुली के लिए आई बुरी खबर : बेटी सहित परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | गांगुली परिवार के चार सदस्यों को कोरोना होने के बाद सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। कुछ समय पहले ही सौरव गांगुली भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और कुछ समय के लिए अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

सौरव गांगुली के बाद उनके परिवार के चार सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें उनकी बेटी सना गांगुली भी शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित सभी सदस्यों को घर के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। कुछ समय पहले ही सौरव गांगुली भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। गांगुली कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हुए थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। गांगुली के भाई देवाशीष गांगुली, बेटी सना गांगुली, सुवरोदीप गांगुली और जैस्मिन गांगुली कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

गांगुली कोरोना से ठीक हो चुके हैं और वो अपने घर में ही हैं। वहीं उनकी बेटी सना भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार सना के अंदर कोरोना के सामान्य लक्षण भी हैं। इससे एक सप्ताह पहले सना गांगुली और उनकी मां का कोरोना टेस्ट किया गया था और दोनों की रिपोर्ट में निगेटिव आई थी। गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने मीडिया से बात करके सौरव के बारे में जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया था कि गांगुली ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां चार दिन तक इलाज चलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और वो अपने घर में आइसोलेट थे। यहां भी डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे थे। अब उनके परिवार में चार सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इन लोगों में संक्रमण कहां से फैला इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली को कोरोना के टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE