January 02, 2022

Join With Us


कोरोना से लड़ाई में मास्क पहला स्टेप : कौन सा मास्क कितना बेहतर?




न्यूज़ डेस्क | देश में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं। इस बीच एक बार फिर मास्क पहनने की अपील की जा रही है, लेकिन कौन-सा मास्क किसके लिए ज्यादा सही होगा, कौन-सा ज्यादा इफेक्टिव होगा, ये सवाल सबके मन में है। आइए जानते हैं अलग-अलग तरह के मास्क, उनकी इफेक्टिवनेस और यूज के बारे में।

मोटे तौर पर देखें तो मास्क 3 तरह के होते हैं- सर्जिकल मास्क, N-95 मास्क और फैब्रिक या कपड़ों से बने मास्क। N9-5 मास्क को कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से बचाव के लिए सबसे बेहतर मास्क माना जाता है। यह आसानी से मुंह और नाक पर फिट हो जाता है और बारीक कणों व बूंदों को भी नाक या मुंह में जाने से रोकता है।

यह हवा में मौजूद 95 प्रतिशत कणों को रोकने में सक्षम है इसलिए इसका नाम N-95 पड़ा है। वहीं, सामान्य सर्जिकल मास्क भी करीब 89.5% तक कणों को रोकने में सक्षम होता है। ये दोनों मास्क हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए होते हैं। कपड़े के मास्क भी मार्केट में देखे जा सकते हैं।

लेयर: मास्क खरीदते समय उसमें लेयर जरूर चेक करें। ऐसा मास्क ही खरीदें जो 2 या 3 लेयर से बना हो। स्टडी में ये खुलासा हुआ है कि सिंगल लेयर मास्क की तुलना में 2 या 3 लेयर वाला मास्क ज्यादा कारगर है।

फिल्टर वाले मास्क: कपड़ों के मास्क में ही फिल्टर लगा हुआ आता है। ये मास्क साधारण मास्क की तुलना में बेहतर होते हैं।

नोज वायर मास्क: बेहतर फिटिंग के लिए कुछ मास्क में स्टील की एक पतली पट्टी लगी होती है। ये मास्क को नाक के आसपास अच्छे से फिट कर देती है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE