December 22, 2021

Join With Us


घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे मेथी मटर मलाई की सब्जी : जानिए बनाने की वधि




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म स्वादिष्ट फूड आइटम खाने की हर किसी की तमन्ना होती है | बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि इस मौसम में खाया शरीर को लगता है | इतना ही नहीं विंटर सीजन की खासियत है कि इस मौसम में हैवी फूड भी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है | इस सीजन में आप भी डिनर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मेथी मटर मलाई आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है | ज्यादातर लोगों ने इस रेसिपी का स्वाद होटल, रेस्तरां या किसी फंक्शन में ही लिया होगा | इसका स्वाद लाजवाब है और यह काफी पसंदीदा रेसिपीज़ में से एक है |

आप अगर इस फूड डिश को पसंद करते हैं और घर पर इसे बनाना चाहते हैं तो हम इसकी आसान रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं | सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आप घर में ही ‘परफेक्ट’ मेथी मटर मलाई का मज़ा उठा सकते हैं |

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सामग्री

मेथी पत्ता – 2 कप
फुल क्रीम दूध उबला – डेढ़ कप
हरी मटर उबली – 1 कप
जीरा – 2 टी स्पून
प्याज कटा – 1/2 कप
टमाटर प्यूरी – 1/2 कप
ताजी मलाई – 2 टेबल स्पून
चीनी – 1/4 टी स्पून
तेल – 3 टेबल स्पून
दालचीनी टुकड़ा – 1 इंच
लौंग – 4
हरी इलायची – 2
काली मिर्च – 4
नमक – स्वादानुसार

पेस्ट बनाने के लिए

बारीक कटा प्याज – 1/4 कप
हरी मिर्च कटी – 3
अदरक का टुकड़ा – 1 इंच
लहसुन कलियां – 4
काजू – 10
खसखस – 2 टेबल स्पून

मेथी मटर मलाई बनाने की विधि

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्ते को लें और उन्हें काटकर अच्छी तरह से धो लें | अब इसमें थोड़ा सा नमक छिड़क दें और जालीदार बर्तन में रखें जिससे मेथी का पूरा पानी निथर जाए | इसके बाद पेस्ट वाली सारी सामग्री को लेकर उन्हें पीसकर पेस्ट तैयार कर लें | आप चाहें तो पेस्ट बनाने के लिए इसमें एक या दो चम्मच दूध भी मिला सकते हैं | इसके बाद दालचीनी, लौंग, हरी इलायची और काली मिर्च को पीसकर मसाला तैयार कर लें | अब एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर गैस पर रखकर उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर तड़का लगा दें |

जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें मेथी पत्ते डालकर दो से तीन मिनट तक चलाकर पकाएं | इसके बाद मेथी पत्तों को एक अलग प्लेट में निकाल लें | अब कड़ाही में दोबारा थोड़ा सा तेल डालें और उसमें कटा हुआ बारीक प्याज डालकर भून लें | प्याज को तब तक भूने जब तक की उसका रंग लाइट ब्राउन न हो जाए | इसके बाद इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर पांच मिनट तक पकने दें | जब पेस्ट तेल छोड़ने लग जाए तो कड़ाही में टमाटर की प्यूरी और पिसा मसाला मिला दें | इसके बाद इन्हें चार से पांच मिनट तक भूनें |

जब पेस्ट में से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तो इसमें उबली हुई हरी मटर, फ्राई की हुई मेथी, मलाई, दूध, चीनी और स्वादानुसार नमक मिला दें | इसमें 2-3 चम्मच पानी भी डाल दें | अब गैस की फ्लेम को तेज कर दें और सब्जी को पकाएं | जब मेथी मटर मलाई में एक दो बार उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें | इस तरह डिनर के लिए आपकी स्वादिष्ट मेथी मटर मलाई बनकर तैयार हो गई है | इसे पराठा, नान या रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE