December 21, 2021

Join With Us


क्रिसमस को बनाएं खास रम और किशमिश केक : जानिए बनाने की विधि




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | जल्द ही क्रिसमस का त्योहार दस्तक देने वाला है। ऐसे में लोगों ने अभी से क्रिसमस को खास बनाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी तैयारी का सबसे अहम हिस्सा है क्रिसमस केक की प्लानिंग। अगर आप अब तक क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए केक को लेकर कंफ्यूज हैं तो टेंशन छोड़ ट्राई करें ये टेस्टी रम और किशमिश केक तो बिना देर किए जान लेते हैं क्या है इस स्पेशल केक की रेसिपी ।

रम और किशमिश केक बनाने के लिए सामग्री-

11/2 कप किश्मिश
11/4 कप पिसी हुई चीनी
2 कप आटा
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
7 टेबलस्पून डार्क रम
2 अंडे

रम और किशमिश केक बनाने की विधि-

रम और किशमिश केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में किशमिश लेकर उसके ऊपर पिसी हुई चीनी या बूरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद एक बाउल में आटा लेकर उसमें बेकिंग पाउडर मिलाएं। इसके बाद एक बाउल में बटर लेकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें दो अंडे डालें और उसे भी अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इस मिश्रण में 7 टेबलस्पून डार्क रम डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

अब इसमें आटा मिक्स करके उसे भी अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में किशमिश और चीनी वाला मिश्रण मिलाकर उसे बेक करने के लिए बाउल में रखकर उसे शेप दे दें। केक को 350 डिग्री तापमान पर 40 मिनट के लिए बेक करें। जब केक बेक हो जाए तो उसके ऊपर दो कप पिसी हुई चीनी डाल दें। इसके बाद केक को चेरी से गार्निश करें। आपका टेस्टी रम और किशमिश केक बनकर तैयार है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE