नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | सर्दियों के आते ही जोड़ों में दर्द शुरू होना आम बात है | आज के लाइफस्टाइल में ये दिक्कत अब केवल उम्र दराज लोगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी काफी परेशान करने लगी है | आप देखेंगे कि आपके घर में, आसपास या रिश्तेदारी में कोई ना कोई सर्दियां आते ही इस समस्या से जूझ रहा होता है | इस दिक्कत से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह की एलोपैथिक दवाओं की मदद लेते हैं | और तमाम तरह के तेलों की मालिश के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं | इसके बावजूद भी कई बार जोड़ों के दर्द से निजात पाना लोगों के लिए आसान नहीं होता है |
योग से होगा फायदा
जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए योग ज्यादा फायदेमंद है | खासकर वॉरियर पोज-1 यानी वीरभद्रासन जैसे योग | इस योग से कंधों, बाजओं और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं | यह आसन जांघ, पिंडलियों और टखनों को मजबूत करता है | इसके अलावा जोड़ों के बीच मूवमेंट आसान होता है |
- मत्स्य आसन
मत्स्य आसन करने से आपको फेफड़ों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है। साथ ही इससे शरीर संतुलित रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सही काम करता है। इसे आप सांस की परेशानी होने पर कर सकते हैं। मत्स्य आसन करने के लिए अपनी पीठ के बल पर लेट जाएं और अपनी बांहों को शरीर के नीचे की तरफ मोड़ें। अपने सिर और छाती को थोड़ा ऊपर उठा लें, सांस लें। अपने सिर को जमीन के बल टिका दें। कोहनी की मदद से शरीर का संतुलन बनाने के कोशिश करें। छाती को पूरी तरह से खोलकर गहरी सांस लें और छोड़े।
2. पद्म सर्वांगासन
पद्म सर्वांगासन योग की मदद से आपको खुलकर सांस लेने और फेफड़ों की नली खोलने में भी मदद मिलती है। इस योग की मदद से आपके शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। साथ ही यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है। पद्म सर्वांगासन इस योगासन में आप अपने शरीर का भार हाथों पर उठा लें। सांस छोड़ते हुए | अपने पैरों को मोड़े ताकि आपका बायां घुटना दाहिने जांघ पर और दायां घुटना बाईं जांघ पर आ जाए।अपने हाथों से पीठ को सहारा दें। इस स्थिति में आराम से सांस लें और छोड़े।
3.भुजंगासन
भुजंगासन में आपको मानसिक शांति मिलती है। इस मुद्रा में छाती और फेफड़ों को खोलने में मदद मिलती है। भुजंगासन योग कमर दर्द और दमा जैसी परेशानियों को भी ठीक करने में भी सहायक है। इससे सांस की समस्या में काफी आराम मिलता है।
कैसे करें वॉरियर पोज
सबसे पहले ताड़ासन में खड़े हो जाएं | इसके बाद 3-4 फीट तक पैर फैला लें | फिर बाएं पैर को 45-60 डिग्री पर रखें | धड़ को 90 डिग्री तक घुमाएं | हाथों को उठाते हुए आपस में जोड़ लें | अब दाहिने घुटने को मोड़ते हुए जांघ को जमीन के सामानांतर ले आएं | सिर को उठाएं | आंखों को उंगलियों पर रखें, 20 से 30 सेकंड रुकें |
अच्छी डाइट से भी होगा फायदा
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत लेनी है तो डाइट का भी ख्याल रखना होगा | इसके लिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले पदार्थ जैसे – अखरोट और अलसी को शामिल करें | इससे सूजन कम होती है | पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, गोभी में पाया जाने वाला ‘विटामिन के’ हड्डियों को मजबूत करता है | वहीं विटामिन सी कार्टिलेज के नुकसान और इससे होने वाले दर्द को कम करता है |