नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | अमलतास के पीले खूबसूरत फूल आपने कई बार देखे होंगे और इन फूलों ने कई बार आपके मन को मोहित भी किया होगा | तो कई बार सड़क पर चलते हुए या पार्क में टहलते हुए जमीन पर पड़े अमलतास के पत्तों और फलों को भी आपने कई बार देखा होगा | लेकिन इनका इस्तेमाल आपने शायद कभी नहीं किया होगा | ऐसा इसलिए क्योंकि आप अमलतास के फल, फूल, पत्ते, छाल और तने के सेहत सम्बन्धी फायदों के बारे में शायद न जानते हों |
आपको बता दें कि अमलतास के इस पेड़ को आयुर्वेद में औषधीय वृक्ष के रूप में देखा जाता है | इस पेड़ के फूल ही नहीं बल्कि अमलतास के फल, छाल, तने और पत्तों को भी आप सेहत सम्बन्धी फायदों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं | आइये जानते हैं इनके सेहत सम्बन्धी फायदों के बारे में |
दाद, खाज, खुजली जैसी स्किन सम्बन्धी दिक्कतों से राहत पाने के लिए आप अमलतास के फल की मदद ले सकते हैं | इसके लिए आप अमलतास के फल जो की फलियों की तरह से दिखते हैं का लेप बनाकर दाद, खाज, खुजली वाली जगह पर लगा सकते हैं |
अमलतास इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी काफी अच्छी भूमिका निभाता है | अमलतास की छाल एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है | इसके सेवन से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है जिससे इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है और सीजनल बीमारियों का खतरा कम होता है |
स्किन को ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाये
अमलतास के फूल स्किन को ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाने में मदद करते हैं | इनके फूलों को पीसकर इसका पेस्ट फेस पर लगाने से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे और टैनिंग दूर होती है | अमलतास जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मददगार है | अमलतास की पत्तियों को रोज़ाना खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत से आराम मिलता है | जिससे गठिया की समस्या भी कम होती है |
डायबिटीज को कंट्रोल करने में अमलतास की छाल काफी सहायक है | इसके लिए आप अमलतास के पेड़ की छाल का अर्क बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं | ये अर्क इंसुलिन को कंट्रोल करता है जिससे शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है |