December 15, 2021

Join With Us


पंजाबी राजमा मसाला घर में इस तरह बनाएं : जानिए बनाने का आसान तरीका




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | पंजाबी खाने का जिक्र हो और राजमा का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता | पंजाबी तड़के के साथ तैयार राजमा मसाला की तो बात ही कुछ और होती है | पंजाब सहित उत्तर भारत में राजमा की सब्जी काफी पसंद की जाती है | वैसे भी पंजाब के मसालेदार और तीखे खाने को पसंद करने वालों की काफी लंबी फेहरिस्त है |

किसी भी शादी या पार्टी में भी राजमा मसाला काफी पसंद की जाने वाली फूड डिश है | आप भी अगर राजमा खाने के शौकीन हैं | और पंजाबी राजमा मसाला का स्वाद घर पर भी लेना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं | पंजाबी राजमा मसाला बनाने के लिए प्याज और टमाटर की ग्रेवी तैयार की जाती है | इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है | आप अगर इसे पहली बार घर पर बना रहे हैं | तो हमारी सिंपल रेसिपी को फॉलो कर आसानी से ये डिश तैयार कर सकते हैं |

पंजाबी राजमा मसाला बनाने की सामग्री

राजमा – 1 कप
मक्खन – 1 टेबल स्पून
टमाटर कटे – 2
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
लौंग – 5
प्याज कटा – 1
चक्र फूल – 1
हरी इलायची – 4
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 3
हल्दी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
अमचूर पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून

पंजाबी राजमा मसाला बनाने की विधि

पंजाबी राजमा मसाला बनाने के लिए सबसे पहले राजमा को धोकर रातभर के लिए रख दें | अगर आप जल्द राजमा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए कुकर में दो कप पानी और नमक डालकर 4 से 5 सीटी लगा दें | इसके बाद गैस बंद कर कुकर का प्रेशर खत्म होने दें | अब एक कड़ाही लें और उसमें धीमी आंच पर तेल डालकर गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें लौंग, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता डाल दें | अब इसे लगभग दो मिनट तक भूनने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें |

इसके बाद एक से दो मिनट तक इसे चलाते हुए भूनें , इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर और कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें | जब प्याज अच्छी तरह से गल जाए तो धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर अच्छी तरह से पकने दें | जब मसाला तेल छोड़ने लगेगा तो उसमें थोड़ी सा पानी डाल दें और फिर राजमा डालकर मिला दें | इसे लगभग 15 मिनट तक ढककर पकने दें |

15 मिनट बाद चेक कर लें की राजमा मसाला की ग्रेवी गाढ़ी हुई या नहीं | जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो राजमा में धनिया पत्ती और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गैस की फ्लेम को बंद कर दें | इस तरह आपका पंजाबी राजमा मसाला बनकर तैयार हो चुका है | इसे कटोरी में निकालें और ऊपर से मक्खन डालकर सर्व करें | पंजाबी राजमा मसाला का स्वाद रोटी, चावल या नान के साथ लिया जा सकता है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE