November 25, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 25 नवंबर : इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, ज्योतिषाचार्य से कैसा रहेगा आपका दिन जानिए




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। मंगल तुला राशि में हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध, केतु हैं। धनु राशि में शुक्र, मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है।

राशिफल-
मेष-गृहकलह का संकेत है। झगड़े से बचें। कूल होकर घरेलू चीजों को निपटाएं। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा लेकिन अभी भी प्रेम और संतान की स्थिति में बहुत अच्‍छी बात नहीं है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ-जो आपने सोच रखा है, डिजाइन कर रखा है, उसे लागू करें। चीजें अच्‍छी हैं। व्‍यवसायिक सुधार की ओर आप जा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। कुल मिलाकर अच्‍छा समय है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करते रहें।

मिथुन-शादी-ब्‍याह तय हो सकता है। नवप्रेम, नव सम्‍बन्‍ध का आगमन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बस पूंजी का निवेश न करें। सफेद वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

कर्क-जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। जीवन में सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। भावनाओं पर काबू रखें। बाकी सब बहुत अच्‍छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-अनायास ही मन खराब रहेगा। खर्च को लेकर, किसी अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा। मन भी संकुल रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनैतिक लाभ की स्थिति है। पैतृक स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

वृश्चिक-भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है लेकिन प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-अभी कोई नई शुरुआत न करें। जोखिम भरा समय है। एक-दो दिन की बात है। इसके बाद बहुत अच्‍छी स्थ्‍िाति बन जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की भी स्थिति पहले से बहुत बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। बस कोई नई शुरुआत न करें। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। मन खुशहाल रहेगा। रंगीन बने रहेंगे। उर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम, व्‍यापार, संतान और स्‍वास्‍थ्‍य अद्भुत दिख रहा है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग जरूर रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-भावनओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में दूरी खत्‍म हो रही है। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्‍तु पास रखें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE