November 20, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 20 नवंबर 2021 : आज का दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 20 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता कमी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। धार्मि‍क कार्यक्रम में ह‍िस्‍सा लेंगे।

वृष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्‍यता रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी भी आ सकती है। मन में निराशा के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। खर्च के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। कुटुम्‍ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

सिंह राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि- कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार में कोई नया निवश हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि भी होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की वृद्धि‍ होगी।

तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि- किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी कठोरता का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन राशि- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE