नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | सर्दी में अदरक का इस्तेमाल सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए हमेशा से ही किया जाता है | अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है | इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सर्दी में कई बीमारियों से हमें बचाते हैं | अदरक में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता | साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम करने में फायदेमंद है | जब अदरक में इतने सारे गुण मौजूद है, तो क्यों न अदरक की रेसिपी को सर्दी में आदत बना लें | जी हां, सर्दी में खांसी-जुकाम से बचना चाहते हैं, तो अदरक की बर्फी का सेवन करें | अदरक की बर्फी स्वाद में भी शानदार होगी और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगी | इसे घर के बच्चे भी मजे से खा सकेंगे | तो आइए जानते हैं कि अदरक की बर्फी बनाने की रेसिपी |
अदरक की बर्फी के लिए आवश्यक सामग्री
- अदरक 200 ग्राम
- चीनी 1.5 कप (300 ग्राम)
- घी 2 छोटी चम्मच
- इलायची 10
- दूध 1 कप
अदरक की बर्फी बनाने से पहले यह ध्यान रखें कि इसके लिए रेशेदार अदरक का ही इस्तेमाल करें | अब अदरक की बर्फी बनाने के लिए 200 ग्राम अदरक ले और उसे छीलकर मोटा-मोटा काट लें | कटे हुए अदरक को मिक्सर जार में रखें | इसमें एक कप दूध भी डाल दें | अगर दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसकी जगह पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
अब इसे मिक्सर में बारीक पीस लें | अब मीडियम आंच पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें 1 चम्मच घी डाल कर गर्म करें | घी के गर्म होने के बाद इसमें अदरक का पेस्ट डाल दें | 3 से चार मिनट तक इसे चलाते रहे | अब जब अदरक का पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो इसमें डेढ़ कप चीनी डाल दें | याद रहे बर्फी बनाने के पूरे प्रोसेस के दौरान हमेशा अदरक पेस्ट को चलाते रहे | चीनी डालने के बाद भी इसे चलाते रहे |