November 09, 2021

Join With Us


घर पर बनाये बाज़ार मसाले : जानिए कैसे ,ज्‍यादा फ्रेश, ताजे और अच्छी क्वालिटी




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | जिन्‍हें आप आसानी से घर पर रोजाना 1 बनाकर अपने खाने का स्‍वाद दोगुना कर सकती हैं। लगभग हर महिला को किचन क्‍वीन कहा जाता है, क्‍योंकि उन्‍हें खाना बनाना बेहद पसंद होता है। वह अपनी फैमिली के लिए खाने को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और हमेशा कुछ नया बनाना चाहती है। लेकिन आजकल की महिलाओं को घर और ऑफिस की दोहरी जिम्‍मेदारी निभानी होती हैं और इसके चलते उनके पास किचन में देने के लिए बहुत ज्‍यादा समय नहीं होता है।

लेकिन क्वारंटाइन पीरियड में ज्यादातर महिलाएं अपने घरों में हैं। बहुत सी वर्किंग वुमन भी इस समय वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं। इन परिस्थितियों में महिलाओं के पास घर पर ज्यादा समय है और वे इस समय का इस्‍तेमाल आसानी से अपनी किचन के लिए भी कर सकती हैं।

अगर आप भी इन दिनों में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं लेकिन आपको बाजार में मसाले नहीं मिल रहे है या आप क्‍वालिटी के साथ समझौता नहीं करना चाहती हैं जिन्‍हें आप घर और ऑफिस के कामों के साथ कुछ समय निकालकर आसानी से घर पर रोजाना 1 बनाकर अपने खाने का स्‍वाद दोगुना कर सकती हैं। घर का बने हुए मसाले बाज़ार से ज्‍यादा फ्रेश, ताजे और अच्छी क्वालिटी के होते हैं।

चना मसाला पाउडर

पहले दिन हम आपको चना मसाला पाउडर के बारे में बताएंगे, जिसे खाना बच्‍चों को नहीं बड़ों को भी बहुत पसंद है। जी हां घर के बने चना मसाला पाउडर को जब आप काले चने या छोले में डालेंगी तो उसका स्‍वाद कुछ खास हो जाएगा। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए घर में फटाफट तैयार करें। अब आपको मार्केट से चना मसाला पाउडर खरीदने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि इसे आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकती हैं और लंबे समय तक इस्‍तेमाल कर सकती है।

सामग्री
अनारदाना- 1 बड़ा चम्‍मच
काली मिर्च- 2 बड़ा चम्‍मच
धनियां साबुत- 3 बड़ा चम्‍मच
लोंग- 1/2 बड़ा चम्‍मच
दालचीनी- 3-4 टुकड़े
लालमिर्च- 8 साबुत
काला नमक- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1 बड़ा चम्‍मच
बड़ी इलाइची के दाने- 2 बड़ा चम्‍मच

बनाने का तरीका

चना मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले तवे को गर्म करके सूखा धनिया, अनार दाना और जीरा डालकर हल्‍का भून लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
अब बाकी बचे सारे मसालों को एक साथ मिला लें और इन्‍हें मिक्‍सर में डालकर बारीक पीस लें। आपका चना मसाला तैयार है। इसे एयर टाइट कंटेनर में रख लें। इस मसाले का इस्‍तेमाल आप 6 महीने तक कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मसाला डोसा बनेगा और भी टेस्ट अगर उसमें डालेंगी घर पर बना यह गन पाउडर

चिकन मसाला पाउडर

अगर आपको चिकन खाना पसंद हैं तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए घर में फटाफट चिकन मसाला तैयार करें। घर का बना चिकन मसाला फ्रेश और अच्छी क्वालिटी का होता है।

सामग्री
जीरा- 2 छोटा चम्‍मच
लौंग- 15
दालचीनी- 2 टुकड़े
काली मिर्च- 1 छोटा चम्‍मच
सौंफ- 2 छोटा चम्‍मच
हरी इलायची- 10
बड़ी इलायची- 2
साबुत धनिया-4 बड़ा चम्‍मच
तेज़ पत्ता- 5
जायफल- 1 फूल
जावित्री- आधा
साबुत लाल मिर्च- 15
काजू- 20 ग्राम

बनाने का तरीका
चिकन मसाला बनाने के लिए सभी मसालों को पैन में डालकर स्‍लो आंच पर भून लें।जब यह सारे मसाले थोड़ा ब्राउन हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब भूने मसालों को मिक्सर जार में डालकर पीस लें। आपका चिकन मसाला तैयार है आप इसे किसी भी एयर टाइड डिब्बे में भर कर 2 से 4 महीने तक स्‍टोर करके इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

मीट मसाला

खाने में मीट बहुत पसंद है तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए घर में फटाफट मीट मसाला तैयार करें मीट मसाला। मीट मसाला बनाना बहुत ही आसान है और इसकी सबसे अच्‍छी बात आप इसे 7 से 8 महीने तक स्टोर भी कर सकते हैं।

सामग्री
छोटी इलायची- 4 बड़ा चम्मच
लौंग- 3 बड़ा चम्‍मच
दालचीनी- 3 छोटे टुकड़े
साबुत काली मिर्च- 1 बड़ा चम्‍मच
सौंफ- आधा कप
जायफल- 1

बनाने का तरीका

सबसे पहले धीमी आंच में एक कड़ाही गर्म करके उसमें सभी मसाले इलायची, लौंग, दालचीनी, सौंफ, काली मिर्च और जायफल डालकर 5 से 10 मिनट गोल्‍डन होने तक भून लें। भूनते समय मसालों को बीच-बीच में चलाते रहें जिससे कि मसाले अच्छी तरह से भुन जाए। अब आंच बंद करके मसाले को ठंडा होने के लिए रख दें।
मसाले के ठंडे होने के बाद इसे पीस लें। आपका मीट मसाला तैयार है।
इसे एयर-टाइट जार में स्‍टोर कर लें। आप चाहे तो इस मसाले का इस्‍तेमाल अंडा करी में भी कर सकती हैं।

सब्जी मसाला

सब्जी का स्वाद बढ़ाना चाहती हैं तो घर पर यह सब्‍जी मसाला तैयार करें। इसे इस्‍तेमाल करने के बाद सब्जियां इतनी टेस्‍टी हो जाएगी कि आप किसी सब्जी को खाने से इंकार नहीं कर पाएगे। खासतौर पर आपके बच्‍चों को सारी सब्जियां पसंद आने लगेगी।

सामग्री
जीरा- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
धनिया- 1 बड़ा चम्मच
साबुत लाल मिर्च- 7-8
सोंठ/ अदरक पाउडर- 1/2 बड़ा चम्मच
काली मिर्च- 1/2 बड़ा चम्मच
लौंग- 7-8
पीली राई- 1/2 बड़ा चम्मच
हरी इलायची- 8
काला नमक- 1/2 बड़ा चम्मच
बड़ी इलायची- 3 बड़ी
मेथी दाना- 2 बड़ा चम्मच
चना दाल- 2 बड़ा चम्मच
सौंफ-1 बड़ा चम्‍मच
दालचीनी- 4 टुकड़े
चक्र फूल- 1
जायफल- 1/2 चम्मच
जावित्री- 2 छोटे टुकड़े
खसखस- 1 बड़ा चम्मच

बनाने का तरीका

गैस पर कड़ाही गर्म करें और इसमें सभी मसालों को भूनें। फिर ठंडा होने के लिए रख दें। अगर हल्दी, सोंठ और जायफल का पाउडर लिया है तो इन्‍हें भूनें नहीं।
अब भूने मसालों को मिक्‍सर में डालकर बारीक पीस लें। फिर इसमें हल्दी, सोंठ और जायफल पाउडर डालकर भी पीसें। फिर इसे किसी बाउल में निकालें और ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में रख लें। जब जरूरत हो तब सब्जी की मात्रा के हिसाब से इसे इस्तेमाल करें।

पाव भाजी मसाला पाउडर
पाव भाजी बच्‍चों को बहुत पसंद आती है और आप इसमें कई तरह की हेल्‍दी सब्जियों जैसे घिया, गाजर आदि को मिलाकर भी अपने बच्‍चों को खिला सकती हैं। और अगर पाव भाजी में घर का मसाला भी मिला दिया जाए तो स्‍वाद कई गुना बढ़ जाता है।

सामग्री
धनिया- 5 चम्मच
मेथी- 1/4 चम्मच
काला नमक- 1 बड़ा चम्मच
जीरा- 2 चम्मच
छोटी इलाइची- 1 -2
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
लौंग- 10-12
आमचूर- 2 बड़े चम्मच
दालचीनी- 1 इंच का टुकड़ा
कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच
जावित्री- 1 इंच का टुकड़ा

बनाने का तरीका
अन्‍य मसालों की तरह इस मसाले को बनाने के लिए भी एक कढाई में धनिया, जीरा, मेथी, काली मिर्च और लौंग को धीमी आंच पर करीब 3-4 मिनट तक भूनें। फिर इन्‍हें ठंडा होने दें। फिर मिक्सी के जार में इन सभी चीजों को और बाकी की चीजों को मिलाकर बारीक पाउडर बना लें। आपका पाव भाजी मसाला तैयार है। इसे आप एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख दें। जब भी पाव भाजी बनाये इसमें से आवश्‍यकतानुकसार डालें।

तंदूरी मसाला पाउडर

किसी भी खाने का स्वाद उसमें पड़ने वाले मसाले बढ़ाते हैं। हर मसाले का अपना अलग स्वाद होता है। तंदूरी मसाला, इन्हीं मसालों में से एक है। इस मसाले से न सिर्फ इन व्यंजनों में खुशबू आती है बल्कि इनका स्वाद भी बढ़ जाता है। इसका इस्तेमाल तंदूरी चिकन, तंदूरी चाप, तंदूरी मशरूम और तंदूरी पनीर आदि में कियाजा सकता हैं। इसके अलावा अन्य किसी सब्जी को मैरीनेट करते समय भी अगर तंदूरी मसाला मिला दिया जाए तो उसका स्वाद और फ्लेवर काफी बढ़ जाएगा। यूं तो बाजार में यह मसाला आसानी से मिल जाता है लेकिन कई महिलाओं को घर के बने मसाले ज्‍यादा पसंद होते हैं।

सामग्री
अदरक पाउडर- 1/4 कप
लहसुन पाउडर- 1/4 कप
लाल रंग पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
प्याज पाउडर- 1/4 कप
कालीमिर्च- 2 बड़ा चम्‍मच
नमक- 3/4 कप
कसूरी मेथी- 1/4 कप
चाट मसाला- 2 बड़ा चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 कप
गरम मसाला- 1/4 कप


बनाने का तरीका
तंदूरी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले अदरक, लहसुन और प्‍याज को सूखाकर इसका पाउडर बना लें।
फिर सभी चीजों को एक साथ मिलाकर मिक्‍सी के जार में डालकर पीस लें।
आपका मसाला तैयार है, इसे आप एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

चाय का मसाला
अगर आप चाय की शौकीन हैं तो आठवें दिन घर में ही चाय का मसाला बनाकर टेस्‍टी चाय का लुफ्त खुद भी उठाए और फैमिली को भी पिलाएं। यह चाय का मसाला आपकी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करके आपको छोटी-छोटी बीमारियों से बचाकर रखता है।

सामग्री
छोटी इलाइची- 15
लौंग- 15
काली मिर्च- 2 बड़ा चम्मच
सोंठ पाउडर- 2 बड़ा चम्मच
तुलसी की पत्ती- ½ कप सुखी हुई
दालचीनी का टुकड़ा - 1


बनाने का तरीका
सारी चीजों को मिलाकर ड्राई रोस्‍ट करके बारीक पीस लें और इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।
जब भी आपको चाय बनानी हो तो 2 कप पानी में ½ छोटा चम्मच चाय का मसाला, ½ छोटा चम्मच चाय पत्ती, 1 कप दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाकर चाय बनाएं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE