November 07, 2021

Join With Us


सफ़ेद कद्दू के सेहत से जुड़े ये फायदे : जानिए इस्तेमाल के 5 तरीके




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | आपने कद्दू के बारे में तो सुना होगा, पर क्या कभी सफेद कद्दू या सफेद पेठा ट्राई किया है | अगर नहीं तो इसके बारे में जानिए और आज ही अपनी शॉपिंग कार्ट में शामिल कीजिए।सफेद पेठा या सफेद कद्दू हमारे देश के हर हिस्से में अलग-अलग तरीके से खाया जाता है। कुछ लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसका मीठा पकवान।

अगर बात स्वास्थ्य की करें तो हेल्दी फूड्स में सफेद पेठे का नाम भी आता है। स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी डाइट को मेंटेन करना काफी आवश्यक है। हमे अपनी डाइट में कुछ ऐसे पदार्थ शामिल करने चाहिए जोकि पोषण और विटामिन की मात्रा से भरपूर हों। सफेद पेठा भी इन गुणों का धनी है।

क्यों खास है सफेद पेठा
यह एकमात्र ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसको हम सभी आसनी खा सकते हैं। सफेद पेठा हमारे शरीर में होने वाली काफी सारी बीमारियां जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल से संबंधित रोग ,थकान , नर्वस सिस्टम की समस्याओं से निजात दिलाने में काफी हद तक सहायक होता है।

फार्माकोग्नॉसी और फाइटोकेमिस्ट्री जर्नल के मुताबिक सफेद पेठा आयरन की कमी को दूर करने एवं इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। एंटी-ओबेसिटी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है सफेद पेठा।

5 कारण कि हम क्यों कर रहे हैं सफेद पेठे की सिफारिश

1 कब्ज से राहत देता है

फार्माकोग्नॉसी इवैल्यूएशन ऑफ रूट्स नामक एक शोध से पता चला है, कि सफेद पेठे में एंटी ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रोंप्रोटेक्टिव जैसे अन्य गुण मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर में होने वाली गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार होता है। अगर हम इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो हमें कब्ज की समस्या भविष्य में कभी नहीं होती है।

2 तनाव को कम करता है

इंटरनेशनल फूड रिसर्च के मुताबिक सफेद पेठे में ऐसे कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाले तनाव को काफी हद तक कम कर देता है। साथ ही हमारे शरीर में होने वाली थकान से भी राहत मिलती है। जिससे हमारा सेंट्रल नर्वस सिस्टम अच्छा रहता है और हमारी याददाश्त मजबूत होने में भी सहायता मिलती है।

3 मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है

अगर आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा है तो आप किसी भी तरह के भोजन को या खाद्य पदार्थ को आसानी से पचा सकते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में सफेद पेठे को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

4 पथरी का घरेलू उपचार है

अगर आप सफेद पेठे के रस को हींग में मिलाकर इसका रोजाना सेवन करते हैं, तो आपको पथरी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही सफेद पेठा में विटामिन सी और विटामिन बी की प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है। जो कि सभी पथरी रोगियों के लिए आवश्यक है।इसके अलावा आप इसका सेवन गुड़ के साथ भी कर सकते हैं , जिससे आपको पेशाब की समस्या से राहत मिलेगी और पथरी की समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी।

5 पीलिया में जरूर करें सफेद पेठे का सेवन

पीलिया एक गंभीर समस्या है और इसका इलाज करना आवश्यक हो जाता है। पीलिया में उपचार के साथ-साथ आपको अपने आहार पर भी ध्यान देना होता है। जिसमें सफेद पेठा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह यकृत को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित होता है।

ये तो आप जान ही चुकी हैं कि पेठे के कितने सारे फायदे हैं। पेठे का क्या महत्व और इस की मदद से हम किस प्रकार अपनी सारी समस्याओं से राहत पा सकती हैं और एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकती हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE