November 03, 2021

Join With Us


30 की उम्र पार करने के बाद इस तरह रखें अपनी सेहत का ख्याल : जानें जरूरी पोषक तत्व




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | सेहत को दुरुस्त रखने के लिए वैसे तो बढ़ती उम्र में सभी को अपना ख्याल रखने की बहुत ज्यादा जरूरत होती है | लेकिन बात करें महिलाओं की तो उम्र के बढ़ने पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अपना ख्याल ज्यादा रखना होता है |

वैसे तो शरीर को सेहतमंद रखने के लिए खाने-पीने की खास भूमिका होती है | लेकिन न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार महिलाओं को खान-पान के साथ 30 की उम्र के ऊपर कुछ खास और जरूरी सप्लीमेंट्स को डाइट में शामिल करना बेहतर होता है | आइये जानते हैं महिलाओं की सेहत के लिए क्या-क्या जरूरी है |

आयरन

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी ज्यादा देखने को मिलती है | इससे जहां किसी भी तरह के इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा बना रहता है, तो वहीं थकान और कमजोरी भी काफी महसूस होती है | ऐसे में आपको आयरन सप्लीमेंट को डाइट में शामिल करना चाहिए |

फोलिक एसिड

अगर आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा की हो रही है | तो आपको अपनी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए फोलिक एसिड सप्लीमेंट्स को ज़रूर लेना चाहिए | आपको अपनी डाइट में बी-विटामिन फोलेट की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए |

विटामिन-डी

महिलाओं की सेहत (Women Health) के लिए विटामिन-डी भी जरूरी है | विटामिन-डी की कमी शरीर में होने से पीठ, कमर और हड्डियों में दर्द रहता है | इसके लिए आप विटमिन-डी सप्लीमेंट को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं | विटामिन-डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है |

मैग्नीशियम

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी नहीं होनी चाहिए | ये शरीर में प्रोटीन बनाने में मदद करता है | साथ ही ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में सहायता करता है | इसकी कमी से मांसपेशियों में ऐंठन, थकान, कमजोरी जैसी दिक्कतें होती हैं | इसलिए मैग्नीशियम सप्लीमेंट की जरूरत भी आपको है |

प्रोबायोटिक्स

प्रोबायोटिक्स सप्लीमेंट्स डायरिया और आईबीएस जैसी दिक्कतों से आपको बचाने में मदद करते हैं | प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी आतों के लिए बेहतर होते हैं | इसलिए आपको प्रोबायोटिक्स सप्लीमेंट्स को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए | ये किसी भी तरह की एलर्जी और इंफेक्शन से बचाने में भी आपकी मदद करेंगे | अगर आप अपने शरीर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट की जगह हेल्दी फ़ूड की मदद लेती हैं तो ये आपके लिए और भी बेहतर होगा |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE