नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | सर्दियों के आते ही गुड़ के हलवे की याद आ जाती है | स्वाद में बेहद शानदार गुड़ का हलवा शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है | यही वजह है कि सर्दियों में इस रेसिपी को कई बार बनाकर खाया जाता है | गुड़ का हलवा खाने से तेज ठंड में भी शरीर का तापमान मेंटेन रहता है |
मुख्य तौर पर गुड़ का हलवा सर्दियों के मौमस में ही खायी जाने वाली डिश मानी जाती है | यह डिश टेस्टी होने के साथ ही एनर्जी से भी भरपूर होती है | शायद ही ऐसा कोई हो जिसने सर्दियों में गुड़ के हलवे का स्वाद न लिया हो |
अगर आप घर में गुड़ का स्वादिष्ट हलवा बनाना चाहते हैं और अब तक आपने इसे ट्राई नहीं किया है तो हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे है | रेसिपी टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से घर में ही इसे तैयार कर सकते हैं | इसमें मुख्य तौर पर सूजी, गुड़ और घी का इस्तेमाल किया जाता है |
गुड़ का हलवा बनाने के लिए सामग्री
सूजी – 1 कप
गुड़ (पानी में भीगा) – 1 कप
घी – ढाई टेबल स्पून
केसर – 1 चुटकी
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
पिस्ता कटे – 50 ग्राम
बादाम कटे – 50 ग्राम
चीनी/ब्राउन शुगर – 4 टेबल स्पून
गुड़ का हलवा बनाने की विधि
गुड़ का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को लें और उसे लगभग 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें | अब एक भारी तले वाले पैन को लें और उसमें घी गर्म करने रख दें | जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सूजी को डाल दें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें | अब इसमें गुड़ का पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें | इसके बाद चीनी डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं | इस दौरान गैस को मीडियम फ्लेम पर रखें|
ध्यान रहे कि चीनी सूजी के साथ अच्छे से मिल जाना चाहिए | कुछ देर पकाने के बाद इस मिश्रण में पिस्ता, बादाम, केसर डाल दें | जब हलवे की भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तो उसमें इलायची पाउडर को मिला दें | इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला दें | इसे तब तक चलाते रहें जब तक की यह अच्छी तरह से गाढ़ा न हो जाए | इस तरह आपका गुड़ का हलवा तैयार हो गया है | इसे गर्मागर्म सर्व करें | यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ ही आपको सेहतमंद रखने में भी मददगार रहेगा |