November 01, 2021

Join With Us


देश की राजधानी में डेंगू हो रहा बेकाबू : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे हाईलेवल मीटिंग




आम आदमी पार्टी डेंगू प्रकोप की रोकथाम करने के लिए करेगी केंद्र सरकार की मदद

नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | राजधानी दिल्ली में डेंगू के खतरनाक रूप से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को डेंगू की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक हाईलेवल मीटिंग करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक मीटिंग सुबह 10 बजे होगी। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही दिल्ली सरकार के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। मीटिंग के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि केंद्र डेंगू मामलों में वृद्धि को रोकने में कैसे आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की मदद कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़े हैं और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया इस स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ चर्चा करेंगे और डेंगू के मामलों में वृद्धि पर लगाम लगाने में सहायता करेंगे। मीटिंग में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के अधिकारी भी शामिल होंगे।

हर साल मॉनसून की शुरुआत के साथ दिल्ली में डेंगू का प्रकोप देखा जाता है, जो आमतौर पर सर्दी का मौसम आते ही समाप्त हो जाता है। हालांकि, इस वर्ष राजधानी में मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है जो अब भी जारी है।

डॉक्टरों ने पहले कहा था कि गंभीर बीमारी के उच्च जोखिम से जुड़े सीरोटाइप-2 डेंगू वायरस के प्रसार के बावजूद अधिकांश लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। डेंगू वायरस बुखार और रक्तस्रावी लक्षणों का कारण बनता है और अधिक गंभीर बीमारियों से जुड़ा होता है।

पिछले सप्ताह सोमवार को जारी एक सिविक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल डेंगू के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 280 से अधिक मामले पिछले सप्ताह ही दर्ज किए गए हैं। इस सीजन में डेंगू के कुल मामलों में से अकेले इस महीने के पहले 23 दिनों में ही 665 मामले दर्ज किए गए। राजधानी में इस मौसम में 18 अक्टूबर को वेक्टर जनित बीमारी से पहली मौत दर्ज की गई।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE