October 31, 2021

Join With Us


धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम : घर में आएगी बरकत और खुशियां




न्यूज़ डेस्क | पांच दिवसीय त्योहार दिवाली के पहले दिन मनाया जाने वाला धनतेरस इस बार 2 नवंबर यानी मंगलवार के दिन मनाया जाएगा| इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ आयुर्वेद के जन्मदाता धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है| इस दिन बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है|

लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनको धनतेरस के दिन करने से घर में बरकत और खुशियां आती हैं| साथ ही पूरे वर्ष शुभ ही शुभ होता है| आइये आज जानते हैं कि धनतेरस के दिन ऐसे कौन से काम उपास करने चाहिए जिनको करने से धन, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है|

धनतेरस के दिन दीपदान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है| इसलिए धनतेरस के दिन पांच-सात दीपक जलाकर घर के बाहर इनको दीप माला बनाकर जलाएं| इससे घर में खुशियों का वास भी होता है|

साबुत धनिया से होगा शुभ

धनतेरस के दिन साबुत धनिया आपके काफी काम आ सकता है| इस दिन आप थोड़ा था साबुत धनिया खरीद कर लाएं और इसको मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के सामने रख दें| इसके बाद दोनों के सामने अपनी मनोकामना बताएं| फिर इस धनिया को घर के किसी स्थान पर मिट्टी में दबा दें| इसके साथ ही इसमें से कुछ धनिया बचाकर इसको लाल कपड़े में बांधकर, पैसे रखने वाली जगह पर रख दें| माना जाता है कि इससे पूरे वर्ष शुभ ही शुभ होता है| साथ ही घर में सुख-समृद्धि और सम्मान का वास होता है|

मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं

दिवाली के दिन तो मां लक्ष्मी की पूजा की ही जाती ही| लेकिन धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से भी घर में धन-सम्पदा और खुशियां आती हैं| इसलिए आप धनतेरस के दिन पूजा करके मां लक्ष्मी को बताशे का भोग जरूर लगाएं| इससे लक्ष्मी मां घर में वास करती हैं और आर्थिक स्थिति जल्द से जल्द बेहतर होने लगती है|

तिजोरी पर लगाएं उल्लू की तस्वीर

अगर आप चाहते हैं कि घर में बरकत आये और धन-संपदा बढ़े. तो इसके लिए आप धनतेरस के दिन तिजोरी या उस जगह पर जहां आप पैसे रखते हैं, उल्लू की तस्वीर चिपका दें| माना जाता है ऐसा करना शुभ होता है. देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक उर्जा का नाश करता है| इससे घर में धन का आगमन बढ़ने लगता है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE