October 31, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 31 अक्टूबर: इन राशि वाले न लें कोई रिस्क, ये लोग करें शनिदेव की अराधना




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य और मंगल तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय होगा। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें अपना। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम दिख रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप पहले से बेहतर दिख रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख संपदा में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। सूर्यदेव को जल दें।
मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। जो भी व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुरू करेंगे वो रंग लाएगा। संतान, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। तांबे का कोई पात्र दान करें, अच्‍छा होगा।

कर्क-वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान में झुंझलाहट होगी थोड़ी सी। व्‍यापार सही चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कन्‍या-खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, अत्‍यधिक सोचने से परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, मन परेशान, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बिल्‍कुल ठीक-ठाक रहेगी। भगवान सूर्य को जल अर्पित करते रहें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे, यात्रा में लाभ होगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुधर चुका है। प्रेम-व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

धनु-यात्रा का योग बन रहा है। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति भी पहले से अच्‍छी है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सूर्यदेव को जल दें। अच्‍छा होगा।

मकर-स्थिति थोड़ी सी जोखिम वाली है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है क्‍योंकि मन परेशान रहेगा। कोई रिस्‍क न लीजिएगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्थिति ठीक कही जाएगी। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेम, व्‍यापार, संतान सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मीन-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। तांबे की कोई वस्‍तु अपने पास रखें। अच्‍छा होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE