October 29, 2021

Join With Us


वजन कम करने के साथ ही थकान भी मिटाता : जानिए फायदे और तरीका




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | मुनक्के को पानी में भिगा देने से मुनक्के में मौजूद पोषक तत्वों की शक्ति बढ़ जाती है | मुनक्के में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई और सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है | मुनक्का बहुत ज्यादा मीठा और कुदरती शुगर से भरपूर होता है, जो शरीर में तुरंत एनर्जी देता है | आयुर्वेद में मुनक्का का पेट की बीमारी, खून की कमी, कमजोरी आदि के लिए दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | मुनक्का खाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है |

किशमिश का नाम सुनते ही मुंह से पानी आ जाता है | किशमिश का ही दूसरा रूप मुनक्का है | इसे अंगूर को सूखाकर बनाया जाता है | इसे दुनिया भर में उगाया जाता है, जहां अलग-अलग नामों से इसे जाना जाता है | मुनक्का कई रंग के होते हैं. मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता हैं | इसके अलावा मुनक्के में विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं |

मुनक्का बहुत ज्यादा मीठा और शुगर से भरपूर होता है, जो शरीर में तुरंत एनर्जी देती है | आयुर्वेद में मुनक्के पेट की बीमारी, खून की कमी, कमजोरी आदि के लिए दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है | मुनक्का खाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है | मुनक्का आंखों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है | टीओआई में छपी खबर के मुताबिक मुनक्का हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है | यहां हम भीगे हुए मुनक्के के फायदे के बारे में बता रहे हैं |

मुनक्के को पानी में कैसे भिगाएं
रात 4-5 मुनक्के को अच्छी तरह धो लें | इन्हें एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. दूसरे दिन सुबह पानी में फूले हुए मुनक्कों को छानकर अलग कर दें | बचे हुए पानी को खाली पेट पी लें | इसके बाद भीगे हुए मुनक्कों को भी खा सकते हैं |

वेट लॉस करने में मददगार
मुनक्का पूरी तरह से कुदरती चीनी है. इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता | सुबह-सुबह रात में भीगे हुए मुनक्के को खाने से दिन भर भूख नहीं लगती | इसके साथ ही इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो ग्लूकोज के रूप में शरीर को एनर्जी देती रहती है. इसलिए यह वेट लॉस में बहुत फायदेमंद है |

डाइजेशन को बेहतर बनाता
मुनक्के में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है | जब इसे पानी में भीगा देते हैं, तो इसमें फाइबर की मात्रा और बढ़ जाती है | पानी में भीगे हुए मुनक्के खाने से कंस्टीपेशन की समस्या दूर हो सकती है | इसके अलावा सुबह-सुबह इसका सेवन करने से एसिडिटी की भी समस्या नहीं होती|

ब्लड प्रेशर को संतुलित करता
मुनक्के में पोटेशियम पाया जाता है,जो शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करने में मदद कर सकता है | इससे शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है | इसके अलावा मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो खून की नलिकाओं को साफ रखने में मदद करता है | इससे खून की नलिकाओं में स्टीफनेस नहीं आती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है |

थकान से निजात मिलती है
जब भी आप ज्यादा थक जाएं, भीगा हुआ मुनक्के खा लें | थकान बहुत जल्दी उतर जाएगी | क्योंकि मुनक्का ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का कुदरती स्रोत है | इसका संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए, तो इससे कमजोरी खत्म होती है और वेट गेन भी हो सकता है | रोजाना सुबह मुनक्के का पानी पीना से कब्ज, एसिडिटी और थकान से निजात मिलती है | भीगे मुनक्के से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है | मुनक्का बालों को झड़ने से बचाने में भी मददगार है |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE