October 29, 2021

Join With Us


इस दिन है साल का आखिरी चंद्रग्रहण : जानें ग्रहण लगने का समय




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व के साथ चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व भी बहुत अधिक होता है| धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है| आपको बता दें कि इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है| साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है| इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है|

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व होता है| ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत के ज्यादातर हिस्सों में नहीं देखा जा सकेगा| हालांकि यह अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ भागों में कुछ ही समय के लिए दिखाई देगा|

चंद्र ग्रहण 2021 की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2021 में चंद्र ग्रहण 19 नवंबर (शुक्रवार) को लगेगा| यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है. ये चंद्र ग्रहण वृष राशि में लगेगा, जिस कारण वृष राशि वालों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है|

चंद्र ग्रहण का समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 नबंवर 2021 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा| चंद्र ग्रहण का समापन शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा| कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला वर्ष 2021 का आखिरी चन्द्र ग्रहण आंशिक रहेगा यानी इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा|

पौराणिक मान्यताओं के आधार पर ऐसा माना जाता है कि पूर्ण ग्रहण की स्थिति में ही सूतक नियमों का पालन किया जाता है| आंशिक, खंडग्रास ग्रहण की स्थिति सूतक काल प्रभावी नहीं होता है| मान्यता है कि सूतक काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं| वहीं सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है|

चंद्र ग्रहण की पौराणिक कथा
समुद्र मंथन के दौरान स्वर्भानु नामक एक दैत्य ने छल से अमृत पान करने की कोशिश की थी| तब चंद्रमा और सूर्य की इस पर नजर पड़ गई थी| इसके बाद दैत्य की हरकत के बारे में चंद्रमा और सूर्य ने भगवान विष्णु को जानकारी दे दी|

भगवान विष्णु ने अपने सुर्दशन चक्र से इस दैत्य का सिर धड़ से अलग कर दिया| अमृत की कुछ बंदू गले से नीचे उतरने के कारण ये दो दैत्य बन गए और अमर हो गए| सिर वाला हिस्सा राहु और धड़ केतु के नाम से जाना गया|

माना जाता है कि राहु और केतु इसी बात का बदला लेने के लिए समय-समय पर चंद्रमा और सूर्य पर हमला करते हैं| जब ये दोनों क्रूर ग्रह चंद्रमा और सूर्य को जकड़ते लेते है तो ग्रहण लगता है और इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और दोनों ही ग्रह कमजोर पड़ जाते हैं| इसलिए ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE