October 29, 2021

Join With Us


धनतेरस पर पूजन के बन रहे कई शुभ मुहूर्त : जाने पूजन व खरीदारी के शुभ मुहूर्त और पूजा का समय




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | धनतेरस और दिवाली का त्योहार आने वाला है। धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी और भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी और पूजन के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 2 नवंबर, मंगलवार को धनतेरस और अमावस्या तिथि चार नवंबर, गुरुवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और देवता कुबेर की पूजा की जाती है।

धनतेरस 2021: सूर्योदय के बाद रात तक शुभ योग-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि के दिन सूर्योदय से पुष्कर व सिद्ध योग रहेगा। ये सुबह 8 बजकर 35 मिनच तक रहेगा। पंडितों के अनुसार, उक्त योग में सूर्योदय होने से इसका प्रभाव पूरे दिन रहेगा। इस दौरान खरीदारी करना अति उत्तम रहेगा।

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त-

चर लग्न - सुबह 8.46 बजे से 10.10 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक
अमृत मुहूर्त - दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक
शुभ योग - दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक
वृष लग्न - शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

धनतेरस पूजन के लिए शुभ मुहूर्त-

धनतेरस पूजन के लिए शाम के समय शुभ मुहूर्त बन रहा है। विशेष फल प्राप्ति के लिए प्रदोष काल और वृषभ लग्न में शाम 6 बजे से रात 7 बजकर 57 मिनट तक है।

धनतेरस पर झाडृू की खरीदारी-

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने के अलावा झाडृू खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन झाडृू खरीदने से दरिद्रता का नाश होता है और सुख-समृद्धि आती है। इस दिन तेल का दीपक घर के दक्षिण दिशा में रखने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE