October 28, 2021

Join With Us


इन वस्तुओं को घर मे बिल्कुल न करें अपमान : वरना रूठ जाएंगी माँ देवी लक्ष्मी




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आने वाले दिनों में दीपावली है. दिवाली यानी कि देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का दिन| देवी लक्ष्मी की ही कृपा से ये संसार चलायमान है| उनके आशीष के बिना न किसी को वस्त्र मिलेगा और न ही भोजन| भौतिक अवस्था में संपत्ति कहे जाने वाले सभी साधन देवी लक्ष्मी का ही स्वरूप हैं|

इसलिए देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनसे जुड़ी सभी वस्तुओं का सम्मान करना चाहिए| घर की कई वस्तुओं में भी देवी का वास होता है. जानिए ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं, जिनके रूप में देवी लक्ष्मी हमारे बीच में रह रही हैं|

शंख है देवी का स्वरूप
हिंदू धर्म में शंख को विशेष महत्‍व दिया गया है| भगवान की पूजा करते समय शंख बजाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है| धर्म के आधार पर शंख इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इसे जगतपिता भगवान नारायण धारण करते हैं| विष्‍णु पुराण में इस बात का भी उल्‍लेख मिलता है कि शंख में देवी लक्ष्‍मी का वास होता है|

ऐसी मान्‍यता है कि समुद्र मंथन के लिए भगवान विष्‍णु ने कच्‍छप का अवतार लिया था. तब समुद्र मंथन से 14 रत्‍न प्राप्‍त हुए थे| सबसे आखिर में देवी लक्ष्‍मी भी समुद्र से ही अवतरित हुई थीं| समुद्र से एक शंख निकला था जिसके अंदर से देवी लक्ष्‍मी प्रकट हुई थीं| भगवान विष्‍णु ने तब देवी लक्ष्‍मी से विवाह कर शंख को धारण किया था. इसलिए घर में शंख जरूर रखना चाहिए| ध्‍यान रहे कि दक्षिणमुखी शंख ही घर पर रखें| यह शुभ होता है|

झाड़ू का नहीं करें अपमान
घर की साफ-साफई में काम आने वाली झाड़ू का वास्‍तु शास्‍त्र में बहुत महत्‍व है. ऐसी मान्‍यता है कि झाड़ू में देवी लक्ष्‍मी का वास होता है| वास्‍तु शास्‍त्र में इस बात का भी उल्‍लेख मिलता है कि झाड़ू का न तो कभी अपमान करना चाहिए और न ही उसे कभी दान में देना चाहिए|

यदि आप झाड़ू में पैर लगाते हैं या फिर उसे किसी को दान कर देते हैं तो इससे देवी लक्ष्‍मी आपसे रूठ सकती हैं, जिससे आप आर्थिक संकट में पड़ सकते हैं| अगर झाड़ू खराब हो गई है और आप उसे बदलना चाहते हैं तो शनिवार के दिन ही आपको नई झाड़ू खरीदनी चाहिए| ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE