October 27, 2021

Join With Us


घाटों पर मनाई जाएगी छठ पूजा धूमधाम : इन बातों का रखना होगा ध्यान




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | दिल्ली के छठ घाटों पर इस साल छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इसकी अनुमती दे दी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सिसोदिया के हवाले से कहा है, 'डीडीएमए की आज की बैठक में फैसला किया गया कि दिल्ली में छठ पूजा की इजाजत दी जाएगी।

यह सरकार द्वारा पहले से तय किए गए स्थानों पर बहुत सख्त प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। COVID प्रोटोकॉल के पालन के साथ सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी।'

30 सितंबर को जारी एक आदेश में, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने COVID-19 से उत्पन्न खतरे को देखते हुए नदी के किनारे, घाटों और मंदिरों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजनों पर रोक लगा दी थी।

इसके विरोध में मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया था और छठ समारोह की अनुमति देने की मांग की थी। इसके बाद में 14 अक्टूबर को केजरीवाल ने दिल्ली में छठ पूजा की अनुमति देने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र लिखा था।

दिल्ली में छठ पूजा से पहले शुरू होगा स्पेशल कोविड टीकाकरण अभियान
राजधानी दिल्ली में छठ पूजा में हिस्सा लेने वाले 10,000 लोगों के लिए मंगलवार से एक स्पेशल कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की गई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को बुराड़ी के निकट कादीपुर से इस विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने छठ के आयोजन पर प्रतिबंध का कड़ा विरोध किया था, उन्होंने मंगलवार को 'छठव्रतियों' का टीकाकरण अभियान चलाने की घोषणा की थी ताकि त्योहार को सुरक्षित रूप से मनाया जा सके। अभियान के तहत पूरे शहर में 10,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE