नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | सर्दियों के मौसम में कई ऐसी मौसमी हरी सब्जियां आती हैं | जिन्हें आप डाइट में शामिल कर शरीर को हेल्दी रख सकते हैं | सर्दियों के मौसम को सेहतमंद मौसमी फूड्स के लिए जाना जाता है | सर्दी में कुछ चीजों का सेवन करने से न सिर्फ आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं | बल्कि इससे आपका शरीर भी मजबूत बनता है | हरी सब्जियों को आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं माना जाता |
हरी सब्जियों में पालक मेथी का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं इनके स्वास्थ्य लाभों की वजह से, लेकिन क्या आपको पता हैं कि सर्दियों में एक और ऐसी ही सब्जी है जिसे सेहत के गुणों से भरपूर माना जाता है | और वो है हरी पत्तेदार सब्जी- बथुआ जिसे चेनोपोडियम एल्बम के रूप में भी जाना जाता है | बथुआ अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में लाइमलाइट या लोकप्रियता का हिस्सा नहीं है |
लेकिन समान रूप से पौष्टिक और स्वादिष्ट है | बथुआ में विटामिन और खनिज तत्वों की मात्रा आंवले से ज्यादा होती है | इसमें आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन ए और डी काफी मात्रा में पाए जाते हैं | जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं | तो चलिए आज हम आपको बथुआ के स्वास्थ्य लाभों के बारें में बताते हैं |
- कब्ज बथुआ फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है | ये कब्ज से राहत दिलाने और गैस की समस्या में यह काफी फायदेमंद हो सकता है |
2. लर्जी बथुआ को स्किन एलर्जी में काफी फायदेमंद माना जाता है | बथुआ को उबालकर इसका रस पीने और सब्जी बनाकर खाने से फोड़े- फुंसी, खुजली में भी आराम मिल सकता है |
3. बच्चों के लिए बथुआ बच्चों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है | बच्चों को कुछ दिनों तक लगातार बथुआ खिलाया जाए तो उनके पेट के कीड़े मर जाते हैं | और पेट दर्द में आराम मिल सकता है |
4. पीलिया बथुआ को पीलिया की बीमारी में भी काफी कारगर माना जाता है | बथुआ और गिलोय का रस लेकर एक सीमित मात्रा में दोनों को मिलाएं, फिर इस मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा रोज सेवन करें इससे पीलिया में जल्दी आराम मिल सकता हैं
5. दांतों बथुआ को दांतों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है | बथुए की पत्तियों को कच्चा चबाने से सांस की बदबू, पायरिया और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं में आराम मिल सकता है |