October 26, 2021

Join With Us


राशिफल 26 अक्टूबर: इन राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग, इन्हें मिलेगी अपार सफलता, ये लोग पास रखें पीली वस्तु




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। बुध कन्‍या राशि में हैं। सूर्य और मंगल तुला राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं।

राशिफल-
मेष-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान भी मध्‍यम दिख रहा है। लेकिन कोई बड़ी बात या समस्‍या नहीं दिख रही है। कुल मिलाकर ठीक है आपका। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृ्द्धि होगी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। ओजस्‍वी और तेजस्‍वी बने रहेंगे। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-शारी‍रिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। उर्जा का स्‍तर थोड़ा कम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

सिंह- आय में आशातीत सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम, व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग होगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थ्‍िाति भी काफी अच्‍छी दिख रही है। वाणी से कड़क भाषा का प्रयोग न करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-रौब और रुआब बना हुआ है। जीवन में तरक्‍की कर रहे हैं। यात्रा में लाभ दिख रहा है। धार्मिक बने रहेंगे। बस थोड़ा सा स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृश्चिक-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। सरकारी तंत्र से भी होशियार रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, पेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब सही है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम, व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। भावुक होकर कोई निर्णय न लीजिएगा।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम-व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE