October 25, 2021

Join With Us


धनतेरस का त्योहार , महत्व और खरीदारी का शुभ मुहूर्त : जानें किस तारीख को मनाया जाएगा




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्योहार की शुरुआत हो जाती है, हिंदू पंचाग के अनुसार यह हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धन्वंतरि देव का अवतरण हुआ था और इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है।

दीपावली त्योहार पर धनतेरस का महत्व
माना जाता है कि जब धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में अमृत से भरा कलश मौजूद था। इसीलिए इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती।

साथ ही इस दिन कुबेर देव की पूजा करना भी शुम होता है। हिंदू विचारधारा के अनुसार, धनतेरस को खरीदारी के लिए साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। जानें इस साल किस दिन मनाया जाएगा यह त्योहार और क्या है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त।

किस दिन मनाई जाएगी धनतेरस

धनतेरस तिथि : 02 नवंबर 2021, मंगलवार

प्रदोष काल : शाम 05:35 से 08:11 तक

वृषभ काल : शाम 06:18 से शाम 08:14 तक

धनतेरस 2021 पूजन शुभ मुहूर्त : शाम 06:18 से 08:11 तक

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी, गहने और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। इस दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त- 11:42 AM से 12:26 AM

गोधूलि मुहूर्त - 05:05 से 05:29 शाम तक

निशिता मुहूर्त - रात 11:16 से 12:07 बजे तक




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE