नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | त्वचा की देखभाल के लिए स्किन केयर टिप्स की जरूरत होती है | महिलाओं के लिए ग्लोइंग स्किन का खास महत्व होता है | गर्मी या सर्दी के मौसम में ब्यूटी टिप्स कैसा हो, इसकी जानकारी गर्ल्स और महिलाओं को होनी ही चाहिए | कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का सही उपयोग और घरेलू ब्यूटी टिप्स के इस्तेमाल करने के तरीकों की सही जानकारी भी जरूरी है |
शहनाज हुसैन ब्यूटी टिप्स भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं | दूसरे नंबर पर घरेलू ब्यूटी टिप्स उपयोग में लाया जाता है | ब्यूटी टिप्स वीडियो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे भी जाते हैं | ऐसे में आपको सही व असर करने वाले घरेलू ब्यूटी टिप्स से लेकर ब्यूटी टिप्स फॉर ग्लोइंग स्किन, ब्यूटी टिप्स फॉर गर्ल्स, ब्यूटी टिप्स फॉर मेन, आयुर्वेदिक ब्यूटी केयर टिप्स द हेल्थ साइट हिंदी पर उपलब्ध कराया जाता है |
स्किन केयर टिप्स में आपको होम मेड स्किन केयर टिप्स से लेकर ऑयली स्किन, नाइट स्किन केयर टिप्स, डेली स्किन केयर रूटीन, स्किन केयर टिप्स इन समर और स्किन केयर टिप्स इन विंटर की जानकारी यहां मिल जाएगी |
कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स से लेकर स्किन केयर क्रीम तक की नवीनतम जानकारी, ब्यूटी हेल्थ टिप्स भी सही तरीके से यहां पर बताई जाती है | डार्क सर्कल हटाने के उपाय और डार्क सर्कल के लिए स्किन केयर टिप्स और हेल्दी डाइट की जानकारी भी हम यहां पर देते हैं |
स्किन की ड्राईनेस दूर करने के तरीके
एवोकाडो से मसाज करें
एवोकाडो फल में ज्यादा फैटी एसिड होता है | यह फैटी एसिड स्किन की उपरी परत में खाली हुए जगह को भर देता है | इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बेहद आसान है | आधा एवोकाडो लें और उसके गूदे से चेहरे की मसाज करें | मसाज करने के 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश कर लें | एवोकाडो स्किन की ड्राईनेस दूर करेगा और स्किन को सॉफ्ट बनाएगा |
पानी का अधिक सेवन करें
शरीर में पानी की कमी ड्राई स्किन की प्रमुख वजह है | पानी की कमी की वजह से स्किन पर ड्राईनेस बढ़ जाती है, इसलिए बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें | सर्दी आते ही हम पानी पीना कम कर देते हैं | इससे परेशानी बढ़ सकती है | ज्यादा पानी पीने से स्किन की ड्राईनेस दूर रहेगी |
शहद है बेहतररीन मॉइस्चराइजर
शहद स्किन के लिए सबसे बेहतरीन मॉइस्चराइजर है | यह स्किन की सेल्स को पोषण प्रदान करता है | इसके अलावा यह स्किन को नमी देता है | शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाते हैं | इसे लगाने में भी कोई झंझट नहीं है | शहद को सिंपल तरीके से स्किन पर लगाकर 10 मिनट तक मसाज करें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा वॉश कर लें | कुछ ही समय बाद अंतर महसूस करेंगे |
पेट्रोलियम जेली है परफेक्ट इलाज
ड्राई स्किन के लिए पेट्रोलियम जेली परफेक्ट इलाज है | अध्ययन के मुताबिक पेट्रोलियम जेली स्किन पर उम्र के असर को कम करती है | पेट्रोलियम जेली को मिनिरल ऑयल भी माना जाता है | पेट्रोलियम जेली स्किन के उपर एक सुरक्षा कवच बना देती है | इससे स्किन ड्राई नहीं होती और इरीटेशन के पैच भी नहीं बनते|