October 23, 2021

Join With Us


करवा चौथ व्रत ,सरगी में खाएं चिरौंजी मखाने की खीर : एक्टिव और एनर्जी से सराबोर रखने में मदद




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है | इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर रविवार के दिन मनाया जायेगा | कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है |

इस साल करवाचौथ 24 अक्टूबर रविवार के दिन मनाया जायेगा | करवा चौथ एक ऐसा फेस्टिवल है, जिसमें सुहागनें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं |

हिन्दू धर्म में करवा चौथ को सुहागन स्त्रियों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है | करवा चौथ के दिन महिलाएं सुबह से लेकर शाम चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं | फिर शाम में चांद निकलने के बाद ही वह अपना व्रत खोलती हैं | करवा चौथ में कई जगहों पर सरगी खाने की भी परंपरा है |

सरगी वो खाना है जिसे सूर्योदय से पहले खाया जाता है | सरगी में खाया जाने वाला खाना आपको करवा चौथ व्रत में दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकता है | तो चलिए हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जो आपको सरगी में जरूर खानी चाहिए |

आपको सरगी में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपको एक्टिव और शरीर से कमजोरी को दूर रख सके | तो चलिए आज हम आपको ड्राई फ्रूट से तैयार होने वाली एक ऐसी खीर की रेसिपी बताते हैं जो आपको करवा चौथ व्रत वाले दिन एक्टिव और एनर्जी से सराबोर रखने में मदद कर सकती है |

चिरौंजी मखाने की खीर बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है इसे व्रत और करवा चौथ सरगी में खा सकते हैं | इसको बनाने के लिए चिरौंजी, कैरमलाइज़ केला, बादाम और फ्राइड मखाने डाले जाते हैं | इसको बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है |

खीर को बनाने सामग्रीः

1. दूध
2. चिरौंजी
3. कंडेन्सड मिल्क
4. केले
5. चीनी
6. मखाने
7. बादाम
8. रोज़ पेटेल्स चिक्की
9. फ्लेवर के लिए केसर

खीर को बनाने की विधि

इस खीर को बनाने के लिए सबसे पहले चिरौंजी को भिगो दें फिर उस भीगे हुए चिरौंजी की स्किन निकाल लें | बादाम को हल्का सा उबालकर छील लें और काट लें ,एक पैन में थोड़ा सा दूध लें और इसमें चिरौंजी डालें , आंच को धीमा करके इसमें कंडेन्स मिल्क मिलाएं ,चीनी के साथ केले कैरमलाइज़ करें , फिर उपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और सर्व करें |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE