नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | सुपारी की बात आते ही सबसे पहले पान और गुटखा ही ध्यान में आता है | लेकिन बता दें कि सुपारी का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है और ये कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के काम भी आती है | मतलब ये कि सुपारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है |
अब आप सोच रहे होंगे कि सुपारी भला सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकती है | तो आज हम आपको बताते हैं कि सुपारी केवल पान के साथ शौक के तौर पर या माउथ फ्रेशनर के तौर पर ही नहीं खाई जाती है | बल्कि ये कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए भी खाई जाती है | आइये जानते हैं
दांतों को पहुंचाती है फायदा
दांतों के लिए सुपारी काफी फायदेमंद होती है | सुपारी में एन्थेलमिंटिक होता है जो कैविटी को खत्म कर दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है | इसके साथ ही दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए भी सुपारी का पाउडर इस्तेमाल किया जा सकता है |
खुजली से राहत
स्किन में होने वाली खुजली की समस्या से राहत देने में भी सुपारी काफी मदद करती है | इसके लिए सुपारी को तिल के तेल के साथ घिसकर इसका पेस्ट बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है |
दर्द से मिलती हैं राहत
सुपारी के सेवन से पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से भी निजात मिलती है | इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं | इससे मांसपेशियों के दर्द और अकड़न से जल्द ही निजात मिल जाती है |
कब्ज को दूर करने में मदद
कब्ज की दिक्कत भी सुपारी के रोज़ाना सेवन करने से दूर होने लगती है | माना जाता है कि रोजाना एक से दो छोटे टुकड़े सुपारी खाने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं | इसके साथ ही पेट संबंधी कई और दिक्कतों को दूर करने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी सुपारी खास भूमिका निभाती है |